Move to Jagran APP

नगर निगम अधिकारी कर रहे जनता का उत्पीड़न

फीरोजाबाद : सदर विधायक मनीष असीजा ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में नगर निगम अधिकारियों पर जनता का उत

By Edited By: Published: Thu, 18 Dec 2014 09:33 PM (IST)Updated: Thu, 18 Dec 2014 09:33 PM (IST)

फीरोजाबाद : सदर विधायक मनीष असीजा ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में नगर निगम अधिकारियों पर जनता का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि नगर निगम बनने के बाद अभी तक वार्ड परिसीमन नहीं किया गया है और न ही स्टाफ की तैनाती हुई है। अधिकारियों पर मनमाना टैक्स भी थोपने की शिकायत की गई है।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में सदर विधायक मनीष असीजा ने कहा है पालिका को नगर निगम का दर्जा मिले करीब छह माह होने वाले हैं, लेकिन अभी तक नगर निगम के मानकों के अनुरूप अपेक्षित अधिकारियों, कर्मचारियों की नियुक्ति तो दूर, पालिका कार्यकाल के खाली चल रहे महत्वपूर्ण पदों पर किसी की तैनाती नहीं हुई है। इस कारण नगर में विकास कार्य ठप पड़े हुए हैं। पीने के पानी की समस्या है, साफ सफाई की व्यवस्था भी पटरी से उतरी हुई है। वहीं तेरह ग्राम सभाओं की स्थिति भी खराब होने से जनता धरना प्रदर्शन व ज्ञापन सौंप रही है। उन्होंने नगर निगम प्रशासन पर स्वकर प्रणाली के नाम पर गृहकर व जलकर बढ़ाने संबंधी नोटिस देते हुए जनता का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। उन्होंने अधिकारियों की इस कार्रवाई को तानाशाही करार दिया है। उन्होंने नया परिसीमन कराने, आरक्षण प्रक्रिया शुरू कराते हुए बोर्ड का चुनाव कराने की मांग की है।

स्वकर का होगा विरोध

कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्म सिंह यादव ने कहा शहर में बड़ी संख्या में कमजोर व मध्यम वर्गीय श्रमिक रहते हैं। नगर निगम के अधिकारियों द्वारा बकाएदारों को नोटिस जारी करने के बजाय सार्वजनिक स्थानों पर बोर्ड लगाकर अपमानित किया जा रहा है। वहीं शहर की जनता को सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। उन्होंने कहा कांग्रेस स्वकर व्यवस्था का विरोध करेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.