Move to Jagran APP

सदस्यता को गति देंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

फीरोजाबाद: भाजपा के सदस्यता अभियान को पार्टी हाईकमान गंभीरता से लेते हुए संगठनात्मक ढांचे को दुरुस्त

By Edited By: Published: Wed, 26 Nov 2014 09:25 PM (IST)Updated: Wed, 26 Nov 2014 09:25 PM (IST)
सदस्यता को गति देंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

फीरोजाबाद: भाजपा के सदस्यता अभियान को पार्टी हाईकमान गंभीरता से लेते हुए संगठनात्मक ढांचे को दुरुस्त करने में जुट गई है। नवागत सदस्यों से पार्टी दिग्गज खुद रूबरू होकर असलियत देखेंगे। इसके तहत प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी खुद 29 नवंबर को फीरोजाबाद आएंगे।

loksabha election banner

भाजपा द्वारा विशेष सदस्य बने कार्यकर्ताओं का सम्मेलन शनिवार दोपहर 12 बजे से आशीर्वाद पैलेस, कोटला रोड पर आयोजित किया गया है। सम्मेलन को मुख्य रूप से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकात वाजपेयी संबोधित करेंगे। महानगर अध्यक्ष अनिल भारद्वाज और महामंत्री भगवानदास शखवार ने बताया कि लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा के संपर्क में आये नये कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ने के लिये विगत दिनों विशेष सदस्यता अभियान चलाया गया। इस अभियान में युवा, महिला, अनुसूचित, एवं पिछड़े वर्ग के कार्यकर्ताओं को विशेष सदस्य बनाया गया था। इन सभी कार्यकर्ताओं को भाजपा की रीति-नीति, कार्यपद्धति, उद्देश्य समझाने के लिए यह सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।

चलाया सदस्यता अभियान

बुधवार को शिकोहाबाद विधान सभा के सभी मण्डलों में अलग अलग कैंप लगाकर सदस्यता अभियान चलाया। प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रवासी सदस्यता प्रभारी सरिता भदौरिया ने कहा कि सदस्यता अभियान में अभूतपूर्व समर्थन से ये स्पष्ट हो गया है कि जनता राष्ट्रवाद के साथ देश के पुनर्निर्माण में भाजपा को नेतृत्व के रूप में देखना चाहती है। इस दौरान जिलाध्यक्ष अरविन्द पचौरी, पवन दीक्षित समेत विभिन्न पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.