Move to Jagran APP

संगठन की मजबूती में जुटी जिला कांग्रेस

जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद : कांग्रेस भी संगठन की मजबूती पर जोर दे रही है। इसके तहत 27 नवंबर से विशे

By Edited By: Published: Sun, 23 Nov 2014 09:37 PM (IST)Updated: Sun, 23 Nov 2014 09:37 PM (IST)

जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद : कांग्रेस भी संगठन की मजबूती पर जोर दे रही है। इसके तहत 27 नवंबर से विशेष सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इसमें प्रदेश अध्यक्ष समेत कई दिग्गजों के आने की खबर है।

loksabha election banner

रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक जिला कार्यालय पर हुई। बैठक में सदस्यता अभियान को लेकर तैयारियों की समीक्षा की गई। जिलाध्यक्ष हरीशंकर तिवारी ने कहा उत्तर प्रदेश में विशेष सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इसकी शुरुआत 27 नवंबर से फीरोजाबाद जिले में होगी। इस सदस्यता अभियान में प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री के अलावा राष्ट्रीय प्रवक्ता व पूर्व सांसद राजबब्बर, विधान मंडल दल के नेता प्रदीप माथुर और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं प्रदेश सह प्रभारी डॉ. नसीब सिंह व जुबेर खान मौजूद रहेंगे। वरिष्ठ नेता हाजी सईद पटेल ने बताया कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारियां तेजी पर हैं।

उमाकांत पचौरी ने सुझाव दिया कि कार्यक्रम के लिए संचालन समिति का गठित करते हुए सुचारु रूप से व्यवस्थाएं की जाएं, ताकि अभियान सफल हो सके। प्रेमशंकर शर्मा, महेंद्र तैलंग, पीके पाराशर, कन्हैया तिवारी, आकाश उपाध्याय ने अभियान की सफलता के लिए वरिष्ठ कांग्रेसीजन व बुजुर्गो से सहयोग लिया जाए। बैठक में राजेंद्र वशिष्ठ, विजय वशिष्ठ, थान सिंह यादव, प्रशांत तिवारी, बीएल उपाध्याय, आदेश वाल्मीकि, सुभाष वाल्मीकि, दीपक शर्मा, मनोज सिंह, गौरव यादव, राम वर्मा, पप्पू, प्रमोद कुशवाहा, योगेंद्र सिंह, हरीशंकर शंखवार, मोहन चौहान, संतोष अग्रवाल, मयंक गोयल, गोपाल तिवारी, अमित उपाध्याय, अरुण प्रजापति, अमित वर्मा, सागर पाराशर, अनूप शर्मा आदि ने सुझाव दिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.