Move to Jagran APP

भाजपा का हर कार्यकर्ता बनाए सौ-सौ सदस्य

जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद : भाजपा संगठन की मजबूती पर जोर दे रही है। सदस्यता अभियान के संबंध में भाज

By Edited By: Published: Sun, 23 Nov 2014 07:31 PM (IST)Updated: Sun, 23 Nov 2014 07:31 PM (IST)
भाजपा का हर कार्यकर्ता बनाए सौ-सौ सदस्य

जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद : भाजपा संगठन की मजबूती पर जोर दे रही है। सदस्यता अभियान के संबंध में भाजपा नेताओं ने रणनीति बनाई। इस मौके पर कार्यकर्ताओं से पूरी ताकत से सदस्यता अभियान में जुटने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा भाजपा का विश्व में सबसे बड़ा संगठन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है, हमें इसे पूरा कर दिखाना है।

loksabha election banner

भाजपा जिला कार्यालय पर संपन्न बैठक में भाजपा प्रदेश मंत्री एवं पूर्व मेयर बेबीरानी मौर्य ने कहा सदस्यता अभियान को कार्यकर्ता गंभीरता से लें। बस स्टैंड एवं स्टेशन पर भी कैंप लगाएं। घर-घर जाकर लोगों को सदस्य बनाएं। हर कार्यकर्ता को कम से कम 100 सदस्य बनाने हैं। इस बैठक में अनिल भारद्वाज, पिंकी चक, निकुंज शुक्ला, संजय मिश्रा, महेश गुप्ता आदि उपस्थित थे।

शिकोहाबाद के चंदेल गेस्ट हाउस में संपन्न कार्यशाला में भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता भदौरिया ने कहा बूथ स्तर तक पहुंच कर जनता को जागरुक कर सदस्य बनाने हैं। हर बूथ पर नए कार्यकर्ता जोड़ने हैं। जिलाध्यक्ष अरविंद पचौरी ने कहा सदस्यता के लिए विधानसभा स्तर पर सम्मेलन किए जाएंगे। पूर्व सांसद एस.पी. सिंह बघेल ने कहा कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं। पवन दीक्षित ने कहा दस से 25 दिसंबर तक चलो बूथ की ओर कार्यक्रम चलेगा। टूंडला में 25, शिकोहाबाद, मक्खनपुर में 29 को, सिरसागंज में 29 को एवं जसराना में 30 को सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। मंडल स्तर की कार्यशाला से 26 से 28 दिसंबर तक होंगी। कार्यशाला में शिव सिंह चक, लक्ष्मीनरायन यादव, सत्यपाल राजपूत, महेश राजपूत, केवी शर्मा, उदय प्रताप सिंह, पुष्पेंद्र पाल सिंह, रीना मिश्रा, अमित दिवाकर, गीता रानी, सोनू शिवहरे, उम्मेद सिंह सहित सुशील पोनियां, पुष्पेंद्र गुप्ता, वृंदावन लाल गुप्ता उपस्थित थे।

इधर भाजपा सामाजिक न्याय मोर्चा के सदस्यता अभियान का शुभारंभ हिमायूंपुर में किया गया। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बहोरन लाल मौर्य ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। अराजकता चरम पर है। बृज क्षेत्र के अध्यक्ष देवेंद्र लोधी ने कहा आर्थिक, सामाजिक, पिछड़े वर्ग के लिए मोर्चा का काम कर रहा है। विधायक मनीष असीजा ने कहा भाजपा का शीर्ष नेतृत्व सदैव से प्रेरणा स्त्रोत रहा है। समानता का अधिकार सभी को दिलाया जाएगा। अरविंद बघेल, अनिल भारद्वाज, कप्तान सिंह राजपूत, रामवीर सिंह धनगर, मुरारीलाल राठौर, दयाशंकर राठौर, राकेश सिंह, मुकेश कुमार, भूरी सिंह राठौर, अमर सिंह राठौर, भगवान सिंह झा, प्रमोद बघेल आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.