Move to Jagran APP

धनतेरस के साथ दीपोत्सव का आगाज

जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद : धनतेरस के साथ में पंच दिवसीय दीपोत्सव महोत्सव का शुभारंभ हो गया। बाजार

By Edited By: Published: Tue, 21 Oct 2014 10:07 PM (IST)Updated: Tue, 21 Oct 2014 10:07 PM (IST)
धनतेरस के साथ दीपोत्सव का आगाज

जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद : धनतेरस के साथ में पंच दिवसीय दीपोत्सव महोत्सव का शुभारंभ हो गया। बाजार में तो चहल पहल बढ़ ही गई है, घरों पर भी जगमग रोशनी जगमगाने लगी है। शहर के प्रमुख स्थल भी रंग-बिरंगी लाइट से जगमगा रहे हैं। धनतेरस पर कई लोगों ने कुबेर की पूजा-अर्चना की। वहीं धन्वतरि भगवान की भी पूजा अर्चना की गई।

loksabha election banner

पंच दिवसीय दीपावली महोत्सव के पहले दिन धनतेरस से ही घर-घर में उल्लास का वातावरण नजर आ रहा है। धनतेरस पर धनवर्षा से जहां बाजार दमक उठा तो नए सामान की खरीदारी से घरों में भी उल्लास छाया रहा। कारखानों में काम करने वाले श्रमिकों को ईनाम बांटी गई। उपहार का चलन भी धनतेरस से शुरु हो गया। गिफ्ट पैक की दुकानों पर सुबह से ही भीड़ लगी रही तो घरों में शाम को पूजा-अर्चना भी की गई। कुबेर महाराज की भी लोगों ने पूजा की। इसके साथ में दीपोत्सव की तैयारी शुरु हो गई।

महिलाओं ने बाजार में दीपोत्सव की खरीददारी की। शाम के वक्त तो बाजार में पैर रखने की भी जगह नहीं थी। बुधवार को छोटी दीपावली का पर्व है तो इस दिन शाम को घर के बाहर दीपक जलाया जाएगा। इस पर्व पर यमराज को प्रसन्न करने के लिए दीपक जलाया जाता है। 23 अक्टूबर गुरुवार को दीपावली का पर्व है। 24 को गोवर्धन पूजा एवं 25 अक्टूबर को भैय्या दौज का पर्व मनाया जाएगा।

गांधी पार्क में सजा आतिशबाजी बाजार

दीपोत्सव पर्व के लिए गांधी पार्क में आतिशबाजी बाजार भी सज गया है। मंगलवार दोपहर से बाजार में चहल-पहल भी शुरु हो गई है। तमाम लोगों ने छोटी दीपावली पर होने वाली भीड़ को देखते हुए गुरुवार को ही आतिशबाजी की खरीददारी की।

धनतेरस पर खूब चला 52 पत्तों का खेल

धनतेरस के पर्व पर 52 पत्तों का खेल भी हुआ। शाम को जगह जगह पर महफिल जमी तो लोगों ने दांव भी लगाए। तमाम कारोबारियों ने भी इस महफिलों में जमकर दांव खेला। इक्का एवं बादशाह की जंग हुई तो बादशाह कइयों को रंक बनाने से भी बाज नहीं आया। देर रात तक जगह जगह पर 52 पत्तों की महफिल जमी रही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.