धनतेरस भुनाने को बेताब ऑटोमोबाइल बाजार
जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद : दीपावली व धनतेरस पर्व भुनाने को ऑटो बाजार बेताब दिखाई दे रहा है। अनेक ल
जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद : दीपावली व धनतेरस पर्व भुनाने को ऑटो बाजार बेताब दिखाई दे रहा है। अनेक लोगों ने तो पहले से ही पसंदीदा मॉडल व कलर संबंधी बाइक को बुक करा दिया है।
दीपावली व धनतेरस के दिन बाइक व स्कूटी खरीदना लोग शुभ मानते हैं। इस त्योहार पर होने वाली बंपर बिक्री को देखते हुए ऑटो कंपनियों द्वारा तैयारियां कर ली हैं। हर एक मॉडल की बाइक व स्कूटी शोरूम पर उपलब्ध हैं। वहीं हर एक कलर के टू-व्हीलर बहुतायत में हैं, ताकि कोई भी ग्राहक वंचित न रह सके। शहर में सर्वाधिक डिमांड हीरो कंपनी की बाइक की है। वीनस ऑटो मोबाइल एजेंसी पर अब तक करीब डेढ़ सौ बाइकें धनतेरस के दिन के लिए बुक हो चुकी हैं। सर्वाधिक डिमांड स्पलेंडर प्रो, पैसन प्रो और स्पलेंडर की है। लोग इनकी खरीदारी अधिक कर रहे हैं। ग्राहक जो भी बाइक मांग रहा है, उसे वही दी जा रही है। धनतेरस व दीपावली पर करीब 600 बाइकों की बिक्री की उम्मीद है। ऐसा ही हाल टीवीएस व बजाज एजेंसी का है। यहां भी हर तरह की बाइकें शोरूम पर अपनी चमक बिखेर रही हैं। लोग पसंदीदा बाइक की बुकिंग करा रहे हैं। बजाज में प्लेटिना, डिस्कवर 150 और पल्सर की डिमाड है वहीं टीवीएस में अपाचे व आरटीआर बाइक की डिमांड है।
यह कहते एजेंसी मालिक
अच्छी बिक्री होने की उम्मीद है। ग्राहक अभी से बुकिंग करा रहे हैं। उनके यहां हर मॉडल में सभी तरह के कलर मौजूद हैं। सर्वाधिक डिमांड स्पलेंडर, स्पलेंडर प्रो, पैसन प्रो बाइक की है। वहीं स्कूटी की भी बुकिंग हो रही है। धनतेरस पर करीब 300 बाइकों की बिक्री होने की उम्मीद है।
-आशीष कुमार सिंह,
वीनस ऑटो।