रामायण कथा में गूंजे धर्म के संदेश
जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद : एडवांस वाटिका में भ्रमण कमेटी के सदस्यों ने कथा वाचस्पति काव्य कलाभूषण हरिकथा विशारद कवि रत्न राधेश्याम रामायण का पाठ किया गया। इस अवसर पर कथावाचक का भी सम्मान किया। वक्ताओं ने धार्मिक पुस्तकों के साथ में धर्म आदि पर भी विचार व्यक्त किए।
यूपी रत्न प्रमुख उद्योगपति बालकृष्ण गुप्त द्वारा पिछले तीन माह में 108 राधेश्याम रामायण खरीदी गई हैं। इस कथा का वाचन देवदत्त शर्मा द्वारा किया गया। संगीतमय ढंग से कथा का वाचन किया गया, इसको सुन कर श्रद्धालु भी भाव विभोर हो गए। कथा समाप्त होने पर भ्रमण कमेटी द्वारा इनका सम्मान किया गया। इस अवसर पर बालकृष्ण गुप्त ने भी विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से मक्खनलाल पाराशर, डा.रामसनेही लाल शर्मा यायावर, रमेश चंद्र तिवारी, योगेश शर्मा, रामनिवास बघेल, सुनील कुलश्रेष्ठ, कुमरपाल पाठक, कमल सिंह भदौरिया, अजय शर्मा, रविंद्र धाकरे, आलोक चौहान, वेदप्रकाश शर्मा, ब्रह्मप्रकाश शर्मा, नरेंद्र गुप्ता, सतीश चंद्र शास्त्री, रतनलाल कुलश्रेष्ठ, सर्वेश कुमार मिश्रा, श्याम बाबा, मूलचंद्र गुप्ता, सुभाष जैन, उमेश शर्मा, चंद्रप्रकाश शर्मा के साथ में हरी शर्मा उपस्थित थे।