Move to Jagran APP

धरना दे भरी हुंकार, लखनऊ में भी करेंगे प्रदर्शन

By Edited By: Published: Sat, 30 Aug 2014 06:50 PM (IST)Updated: Sat, 30 Aug 2014 06:50 PM (IST)
धरना दे भरी हुंकार, लखनऊ में भी करेंगे प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। धरनास्थल पर शिक्षकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। शिक्षकों ने धरनास्थल पर नई पेंशन योजना का भी विरोध किया।

loksabha election banner

जिलाध्यक्ष माता प्रसाद यादव की अध्यक्षता में संपन्न धरना प्रदर्शन में प्रांतीय उपाध्यक्षा ललिता कपिल ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि संघ का उद्देश्य मात्र शिक्षक विधायक बनाना नहीं है। शिक्षकों की समस्याओं को हल कराना भी है। सरकार अब उपलब्धियों से शिक्षकों को वंचित करना चाहती है। नई पेंशन योजना का विरोध करने का यहां एलान करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने नई पेंशन योजना की स्वीकृति दी है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को संगठित होकर शक्ति का प्रदर्शन करना होगा, ताकि चिकित्सा सुविधा जैसी मांगों को मानने के लिए सरकार को बाध्य किया जा सके। जिविनि दफ्तर में भ्रष्टाचार व्याप्त होने का आरोप लगाते हुए जिलाध्यक्ष माता प्रसाद यादव ने कहा कि बिना रिश्वत दफ्तर में कोई काम नहीं होता है। इस पर संगठन अंकुश लगाएगा।

शिक्षक नेता उमेश यादव ने कहा कि नवनियुक्त शिक्षकों को संगठित होना होगा। अन्यथा विपरीत परिस्थितियां पैदा हो सकती हैं। भगवान सिंह बघेल ने कहा कि शिक्षक समाज का निर्माण करता है। सरकार को चेतावनी देते हुए कहा शिक्षकों की समस्याओं का निस्तारण करें, अन्यथा शिक्षक 30 सितंबर को लखनऊ में पहुंचकर हुंकार भरेंगे। जिला मंत्री रमाशंकर पचौरी ने भी हुंकार भरी। पूर्व प्रदेशीय कार्यकारिणी सदस्य लालजी बाबू श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन की मांगों को जल्द से जल्द पूर्ण कराया जाए। ताकि शिक्षक आंदोलन के लिए विवश न हों।

संचालन जिला मंत्री उमेश यादव ने किया। ध्रुव कुमार शर्मा, साहब सिंह वर्मा, ब्रजनंदन, अशोक यादव, रामबृेश यादव, सुनील यादव, महेश गुप्ता, देवानंद, ब्रजेश यादव, योगेंद्र शर्मा, श्याम बिहारी शर्मा, जोगेंद्र पाल सिंह ने धरने को संबोधित किया। इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों के शिक्षक उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.