Move to Jagran APP

गणेश चतुर्थी आज, विराजेंगे लंबोदर

By Edited By: Published: Thu, 28 Aug 2014 06:32 PM (IST)Updated: Thu, 28 Aug 2014 06:32 PM (IST)

जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद : गणेश उत्सव शुक्रवार से शुरू हो रहा है। उत्सव धूमधाम से मनाए जाने की तैयारियों में शहर जुटा रहा। शहर में दर्जनों स्थानों पर गणेश प्रतिमा स्थापित किए जाने की तैयारियां चलती रहीं। आकर्षक पंडाल सजाए गए हैं। कई जगह तो आकर्षक लाइटिंग की व्यवस्था की गई है। गणेश जी की प्रतिमाएं भी खूब बिकी।

loksabha election banner

आज गणेश चतुर्थी है। आज ही के दिन गणेश जी की प्रतिमाओं की स्थापना की जाएगी और आठ सितंबर को विसर्जन होगा। शहर में दर्जनों स्थानों पर इस बार भी गणेश जी की प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। स्टेशन रोड से अग्रवाल धर्मशाला तक चार जगह पर पंडाल सजाए जा रहे थे। चंद्रवार गेट मार्ग पर तो आकर्षक पंडाल बनाया जा रहा है। मार्ग को झालरों आदि से सजाया गया है। साउंड की भी व्यवस्था की गई है। इसी तरह घंटाघर पर भी गणेश प्रतिमा स्थापित किए जाने को पंडाल बनाया जा रहा था। पॉश कॉलोनी विभव नगर में गणेश महोत्सव मनाए जाने की तैयारियां चल रहीं थी। यहां आकर्षक पंडाल बनाया जा रहा था। आकर्षक बिजली की लाइटिंग भी की गई है। इसी तरह शहर के गली मुहल्लों में भी गणेश महोत्सव मनाए जाने की तैयारियां चल रही हैं। सभी जगह शुक्रवार को भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित होंगी। आयोजक कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे हुए हैं।

दूर-दूर से लाई गई प्रतिमाएं

शहर में तमाम जगह गणेश महोत्सव मनाया जाएगा। शहर की विभव नगर कॉलोनी में भगवान गणेश की आकर्षक प्रतिमा मंगाई जा रही है। वहीं उसायनी स्थित प्रतिमा बनाने वालों के पास तमाम लोगों की भीड़ लगी रही। पहले से तैयार रखी प्रतिमाएं दोपहर में ही बिक गई। ऐसे में मूर्तिकार अन्य प्रतिमाओं को तैयार करने में बिजी रहे। इसी तरह चंद्रवार गेट मूर्तिकार के यहां भी प्रतिमाएं लेने वालों की भीड़ लगी रही। अधिकांश ने ऑर्डर देकर प्रतिमा तैयार कराई हैं।

महोत्सव को लेकर पुलिस अलर्ट

गणेश महोत्सव को लेकर पुलिस प्रशासन भी अलर्ट है। एसपी अजय मोहन शर्मा ने सभी पुलिसकर्मियों को निर्देश जारी किए हैं वे गश्त व्यवस्था को प्रभावी बनाएं। आयोजन स्थलों पर गश्त करते रहें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.