Move to Jagran APP

अधिकारी देख भागे सरकारी हैंडपंप उखाड़ रहे लोग

By Edited By: Published: Wed, 16 Apr 2014 07:51 PM (IST)Updated: Wed, 16 Apr 2014 07:51 PM (IST)

जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद : शहर में तमाम हैंडपंप शोपीस बने हुए हैं। सुहाग नगर सेक्टर संख्या तीन में लगे एक हैंडपंप को कुछ लोग उखाड़ने लगे। सूचना पर अधिकारी पहुंचे तो हैंडपंप उखाड़ रहे लोग भाग गए।

loksabha election banner

बीते महीनों नगर पालिका द्वारा शहर की जनता के कंठ तर करने को सरकारी हैंडपंप लगवाए थे। पानी का स्तर गिरने के साथ ही अधिकांश हैंडपंप खराब हो गए। ये आज भी गली मुहल्लों में लोगों का मुंह चिढ़ा रहे हैं। यही नहीं ये आवागमन में भी बाधक बने हुए हैं। सुहाग नगर सेक्टर संख्या तीन में गली में लगे एक हैंडपंप को स्थानीय कुछ लोग उखाड़ने लगे। किसी ने यह जानकारी जलकल अभियंता मुंशीलाल वर्मा को दी तो वे तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्हें देख हैंडपंप उखाड़ रहे लोग भाग गए। उन्होंने लोगों से जानकारी की तो बताया गया पालिका से जुड़े जनता के नुमाइंदे ही इसे उखाड़ रहे थे। उन्होंने बताया इस संबंध में संबंधित व्यक्ति से जवाब मांगा गया है। उन्होंने बताया इस हैंडपंप को उखाड़ने की किसी ने कोई अनुमति नहीं ली है। अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार ने बताया मामले की जांच कराते हुए कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.