शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़ता जा रहा देश: पाल
फीरोजाबाद (टूंडला): स्व. बौहरे नत्थीलाल धनगर स्मृति समारोह में संपन्न कार्यक्रम में माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री विजय बहादुर पाल ने कहा नालंदा, तक्षशिला जैसे विश्वविद्यालय देने वाले देश का नाम आज 200 देशों के विश्व विद्यालयों की सूची में कहीं नही है। पांच दशक से दिल्ली की गद्दी पर आसीन काग्रेस को 2009 में शिक्षा के अधिकार की याद आई। काग्रेस नही चाहती गरीब, दलित, पिछड़े एवं अल्पसंख्यक पढ़ लिखकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।
शिक्षा राज्यमंत्री ने कहा संयुक्त परिवार टूटते जा रहे हैं। माता- पिता एवं बड़ों का सम्मान युवा पीढ़ी भूलती जा रही है, जो देश की संस्कृति के लिए घातक है। पूर्वजों एवं इतिहास याद रखने वाली पीढ़ी तरक्की नहीं कर सकती है। उन्होने कहा कि धनगर समाज की लंबे अरसे से चली आ रही जाति प्रमाण पत्र जारी करने की माग को पूर्ववर्ती किसी सरकार ने नही सुना, लेकिन सपा की सरकार ने जाति प्रमाण पत्र जारी करने का शासनादेश जारी कर उनको उनका हक दिलाया है।
अध्यक्षता कर रहे राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष डा. दीप पाल सिंह धनगर ने कहा कि धनगर समाज को मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करना चाहिए। सपा प्रत्याशी को जिताने का आह्वान किया। विधायक हरिओम यादव के साथ विजय सिंह, रामवीर सिंह यादव, ओमप्रकाश वर्मा, सपा प्रत्याशी अक्षय यादव, ब्रजेश उपाध्याय, राकेश दिवाकर, प्रेम सिंह धनगर, अजीम भाई, बनवारी लाल धनगर, होरीलाल बघेल, रेशम सिंह धनगर, उदयवीर सिंह पौनिया, देवेन्द्र तोमर, उदयवीर सिंह धाकरे, महाराज सिंह धनगर, चरन सिंह बाबा ने विचार व्यक्त किए।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर