संस्कार भारती कराएगी विभिन्न कार्यक्रम
निज प्रतिनिधि फीरोजाबाद : स्वामी विवेकानंद संस्कार भारती शाखा के द्वारा अगस्त माह में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। संस्था के महामंत्री रोचिन अग्रवाल ने बताया 7 अगस्त को 7.30 बजे से स्थानीय शिवम रेस्टोरेंट में संस्था का प्रथम अधिष्ठापन समारोह होगा। मुख्य अतिथि ब्रज प्रांत अध्यक्ष त्रिलोकीनाथ सेठी एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय प्रभारी रमेश चंद्र बंसल करेंगे।
11 अगस्त को सुबह 9 बजे से स्वामी विवेकानंद रंग भरो चित्रकला प्रतियोगिता का आयेाजन किया जायेगा। प्रतियोगिता के संयोजक सौरभ गर्ग है। प्रतियोगिता दो वर्गो में होगी। कक्षा 3 से 5 वर्ष तक कनिष्ठ वर्ग कला 6 से 8 वर्ष तक वरिष्ठ वर्ग की प्रतियोगिता होगी। प्रतिभागी प्रात: 8 बजे तक पंजीकरण करा सकते हैं। 14 अगस्त को अखंड भारत दिवस के उपलक्ष पर गांधी पार्क स्थित भारत माता पार्क में भारत माता की आरती सायं 5.30 बजे होगी।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर