गृह कलह से तंग दो महिला ने लगाई फांसी
जेएनएन, फीरोजाबाद : अलग-अलग थाना क्षेत्रान्तर्गत मंगलवार को दो महिलाओं ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
थाना रामगढ़ के मुहल्ला सैलई निवासी विनीता (25) पत्नी अखिलेश कुमार निवासी सैलई रामगढ़ ने मंगलवार अपराह्न कमरे में दुपंट्टे से फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया सोमवार की रात पति-पत्नी में विवाद हो गया था। सुबह पति अपने भंट्टे पर और बच्चे स्कूल चले गए। दोपहर में मौका मिलते ही महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की बड़ी बहन (जिठानी) जब ऊपर कमरे में पहुंची तो छोटी को फांसी पर लटकता देख उसकी चीख निकल गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने के लिए थाना में तहरीर दी।
सिरसागंज: मैनपुरी के गांव नगला नया निवासी उमेश चंद्र ने पुत्री सरोज की शादी सात वर्ष पूर्व सिरसागंज के गांव सैदंलपुर निवासी हेत सिंह के साथ की थी। सरोज के दो पुत्र हैं। बड़ा पुत्र अपनी ननिहाल रहता है और छोटा परिवार के साथ रहता है। मंगलवार अपराह्न में उमेश और सरोज में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसी बात से क्षुब्ध होकर उसने फांसी लगा ली। महिला का शव लटका देख परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी होते ही लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों ने महिला के शव को फांसी फंदे से उतार कर नीचे रख लिया। महिला की मौत की जानकारी उसके परिजनों को दी। सूचना मिलते ही मृतका के मायके के लोग देर रात तक सैंदलपुर पहुंच गए। बाबा की शाला चौकी प्रभारी जितेंद्र यादव ने बताया महिला ने गृह कलह के चलते फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है। मृतका के परिजनों का इंतजार है। कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर