तीन किलो पॉलीथीन जब्त, सात दुकानदारों पर जुर्माना
संवाद सूत्र, जहानाबाद : पॉलीथीन का प्रयोग रोकने के लिए नगर पंचायत ने कार्रवाई शुरू की तो व्य
संवाद सूत्र, जहानाबाद : पॉलीथीन का प्रयोग रोकने के लिए नगर पंचायत ने कार्रवाई शुरू की तो व्यापारी विरोध में आ गए। इस कारण बीच में कार्रवाई को स्थगित कर टीम को वापस लौटना पड़ा। हालांकि इसके पहले टीम ने सात दुकानदारों पर जुर्माना वसूल मौके पर मिली पॉलीथीन जब्त कर लिया। नगर पंचायत ईओ अनीता शुक्ला ने कस्बे में हो रहे प्रतिबंधित पॉलीथीन के प्रयोग को रोकने के लिए टीम बना पुलिस के साथ कार्रवाई के लिए निकली। टीम ने चौक से अभियान की शुरुआत की। इसके बाद औरंगाबाद व राम गंज में सात दुकानदारों से 2400 रुपये का जुर्माना वसूला। इनके यहां से 3 किलो के करीब पॉलीथीन जब्त भी की गई। जैसे भी टीम लालूगंज पहुंची, वहां पर व्यापार मंडल अध्यक्ष आजम मंसूरी व्यापारियों के साथ सामने आ गए। व्यापार मंडल अध्यक्ष ने कहा बिना व्यापारियों को जानकारी लिए अभियान नहीं चलाया जाना चाहिए। इसे लेकर ईओ अनीता शुक्ला से बहस हो गई। पुलिस ने व्यापारियों को शांत कराया। व्यापारियों का विरोध देख टीम वापस लौट आई। ईओ ने कहा कुछ व्यापारी पॉलीथीन रोक का विरोध कर रहे हैं। अब किसी के यहां पॉलीथीन मिली तो अधिकतम जुर्माना होगा। उधर व्यापार मंडल अध्यक्ष ने कहा व्यापारियों का कार्रवाई के नाम उत्पीड़न नहीं होना चाहिए। पहले एक मौका तो दिया जाए। व्यापारी खुद ही पॉलीथीन हटा लेंगे।