धर्म-संस्कृति से आगे बढ़ेगा समाज
संवाद सहयोगी, खागा : कस्बे में परशुराम जयंती रविवार को मनाई गई। फूलों से सजी बग्घी में भगवान परशुराम
संवाद सहयोगी, खागा : कस्बे में परशुराम जयंती रविवार को मनाई गई। फूलों से सजी बग्घी में भगवान परशुराम को बैठाकर नगर के विभिन्न मोहल्लों में शोभा यात्रा निकली। समारोह में भगवान परशुराम ने समाज को धर्म व कर्म का संदेश देते हुए कहा कि संस्कृति व संस्कारों के माध्यम से ही समाज को आगे बढ़ाया जा सकता है।
जीटी रोड, नौबस्ता रोड, मानू का पुरवा और किशुनपुर रोड में शोभा यात्रा को रोक जगह-जगह लोगों ने भगवान परशुराम की पूजा-आरती की। जीटी रोड में चेयरमैन गीता ¨सह, रामलीला कमेटी अध्यक्ष रामगोपाल ¨सह ने आरती-पूजा करके आशीर्वाद लिया। बस स्टाप, चौक, मानू का पुरवा, नौबस्ता रोड में स्टाल लगाकर शोभा यात्रा में शामिल लोगों को जलपान कराया गया। विभिन्न मार्गो पर भ्रमण के बाद मैरिज हाल परिसर में शोभा यात्रा का समापन हुआ। सर्व ब्राम्हण समाज को संबोधित करते हुए परशुराम की वेशभूषा में प्रदीप पांडेय ने कहा कि क्षत्रिय वंश को नष्ट करने में परशुराम को लेकर समाज में भ्रांतियां हैं। पूर्व विधायक आदित्य पांडेय ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन शिवचंद्र शुक्ला ने किया। कार्यक्रम संयोजक ननकऊ तिवारी, संदीप तिवारी, अनुराग मिश्र, विजय त्रिपाठी, आल्हा गायक जयशंकर त्रिवेदी, महंत द्विवेदी, महेश तिवारी, अमिताभ शुक्ला, अनुपम शुक्ला, राजू शुक्ला, राजन त्रिपाठी, दिव्यांशु तिवारी, गोपालचंद्र पांडेय, राजू दुबे, राजन तिवारी,जीतेंद्र त्रिपाठी, जीतू पांडेय आदि लोग रहे।