महिलाओं के स्वावलंबन से संवरेगा समाज
जागरण संवाददाता, फतेहपुर: उच्च प्राथमिक विद्यालय फुलवामऊ महिला सशक्तीकरण संगोष्ठी में आधी आबादी को स
By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Mar 2017 08:56 PM (IST)Updated: Sat, 25 Mar 2017 08:56 PM (IST)
जागरण संवाददाता, फतेहपुर: उच्च प्राथमिक विद्यालय फुलवामऊ महिला सशक्तीकरण संगोष्ठी में आधी आबादी को स्वावलंबन की राह सुझाई गई। साथ ही बेटी-बेटा में कोई अंतर किए बगैर बालिका शिक्षा पर भी जोर दिया गया। शिक्षा, स्वास्थ्य के साथ वर्तमान सामाजिक व राजनीतिक व्यवस्था में महिलाओं की भागीदारी पर भी चर्चा की गई। आयोजक प्रधानाध्यापिका सारिका तिवारी ने कहा कि आज महिलाओं ने प्रत्येक क्षेत्र में अपनी उपादेयता साबित की है। महिलाओं की लगातार घट रही संख्या पर भी ¨चता जताई गई। शिक्षिका कविता तिवारी ने बेटियों की शिक्षा पर बल देते हुए घरेलू ¨हसा के दुष्परिणामों पर भी प्रकाश डाला। ऊषा देवी, ज्योतिमा, अनिल, अंजली, चेतन, रोहित, राजेंद्र आदि रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें