विवाहिता ने लगाई फांसी, मौत
संवाद सूत्र, धाता : खखरेडू थाने के बैरी गांव में विवाहिता ने फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। बता
संवाद सूत्र, धाता : खखरेडू थाने के बैरी गांव में विवाहिता ने फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। बताते हैं मृतका की आठ साल पहले शादी हुई थी। नि: संतान होने के गम में उसने ऐसा कदम उठाया है। बैरी गांव निवासी गिरधारी लाल सोनकर की पत्नी प्रीती देवी (30) ने घर के अंदर ही सुबह फांसी लगा ली। घटना के दौरान पति, सास, ससुर समेत अन्य सदस्य खेतों में काम करने चले गए थे। पड़ोस के लोगों ने उन्हें घटना की जानकारी दी, जिसके बाद सभी भागकर मौके पर आए। गमजदा ससुरालीजनों का कहना था मृतका मां न बन पाने की वजह से इधर कई दिनों से परेशान रहती थी। कौशांबी जनपद के गांव में एक नर्स से उपचार चल रहा था। तीन दिन पहले नर्स ने मृतका को बताया था कि वह कभी मां नहीं बन सकती है। इसी बात से परेशान विवाहिता ने शुक्रवार सुबह घर में सन्नाटा देखकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना के बारे में शाम तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई। एसओ गणेश प्रसाद ¨सह का कहना था मायके-ससुराल पक्ष के बीच वार्ता चल रही है। यदि तहरीर मिलती है तो शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।