छप्पर में लगी आग, महिला की मौत
खागा, संवाद सहयोगी : कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर टेकारी गांव में बीती रात धू-धूकर जलता छप्पर 55 वर्षी
खागा, संवाद सहयोगी : कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर टेकारी गांव में बीती रात धू-धूकर जलता छप्पर 55 वर्षीय महिला के ऊपर गिर गया। घटना में गंभीर रुप से झुलसी महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। फतेहपुर टेकारी गांव निवासी धर्मराज पाल की पत्नी धनपतिया (55) व अन्य लोग गर्मी की वजह से छत पर लेटे हुए थे। बीती रात 12 बजे करीब मकान के आगे पड़े छप्पर में अचानक आग लग गई। छत में लेटी महिला को आग लगने की जानकारी हुई तो वह शोर मचाते हुए नीचे उतर आई। बताते हैं धू-धूकर जलते छप्पर के नीचे से उक्त महिला निकल रही थी, तभी जलता हुआ छप्पर उसके ऊपर गिर पड़ा। आस-पड़ोस के लोगों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। गंभीर रूप से झुलसी महिला को परिजन अस्पताल लेकर जाने की तैयारी में थे, तभी उसकी मौत हो गई। एसओ शरीफ खां का कहना था मृतका के भतीजे प्रेमनाथ पाल की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।