धरना जारी, चक्का जाम की तैयारी
जोनिहां, संवाद सूत्र : शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) का धरना-प्रदर्शन दूसरे दिन भी जार
जोनिहां, संवाद सूत्र : शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) का धरना-प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। धरना दे रहे नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर रविवार तक विचार नहीं हुआ तो सोमवार को चक्का जाम कर देंगे। भाकियू कार्यकर्ताओं ने गुरुवार की रात धरना शुरू किया था। धरने के दूसरे दिन भाकियू इलाहाबाद मंडल उपाध्यक्ष देवनारायण पटेल ने कहाकि जोनिहां से मांझेपुरवा गांव तक पूरी तरह से सड़क जर्जर व अधूरी पड़ी है। लोगों का चलना मुश्किल हो रहा है, लेकिन प्रशासन चैन की नींद सो रहा है। जिला उपाध्यक्ष रामसहाय पटेल ने कहा कि हजारों किसानों को अब तक अतिवृष्टि व ओलावृष्टि के मुआवजा की चेकें नहीं मिली हैं, जिससे किसान परेशान है। इन तमाम समस्याओं को जल्द हल नहीं किया गया तो यूनियन के लोग सोमवार से जोनिहां चौराहे में चक्का जाम करने का काम करेंगे। इस मौके पर यूनियन के जिला प्रचार मंत्री सुखीराम व नवल पटेल ने अपने विचार रखे।