कड़ी सुरक्षा में स्ट्रांग रूम, पुलिस का पहरा
¨बदकी, संवाद सहयोगी : पहले चरण के चुनाव में पड़े मतों से भरी मतपेटिकाओं को स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्
¨बदकी, संवाद सहयोगी : पहले चरण के चुनाव में पड़े मतों से भरी मतपेटिकाओं को स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया है। स्ट्रांग रूम पर पुलिस का कड़ा पहरा है। किसी को स्ट्रांग रूम के नजदीक जाने की इजाजत नहीं है। शनिवार को मतदान सम्पन्न होने के बाद मतपेटिकाओं को स्ट्रांग रूम में जमा कराया गया। इसके बाद अधिकारियों की मौजूदगी में स्ट्रांग रूम में लगे ताले सीज कर लिए गए। अब इन तालों को मतगणना के दिन अधिकारियों की मौजूदगी में खोला जाएगा। मलवां ब्लाक की मत पेटिकाओं को सर्वोदय इंटर कालेज में बने स्ट्रांग रूम में रखा गया। इसके अलावा अमौली ब्लाक की मत पेटिकाएं बद्री प्रसाद दुलीचंद्र उमराव इंटर कालेज अमौली, देवमई ब्लाक की मतपेटिकाएं जानकारी इंटर कालेज बकेवर, खजुहा ब्लाक की मत पेटिकाएं श्री पुरुषोत्तम इंटर कालेज खजुहा में बने स्ट्रांग रूम में रखी गई हैं। पुलिस के कड़े पहरे के बाद भी ¨बदकी, चांदपुर, बकेवर व कल्यानपुर एसओ यहां पर बराबर निगाह बनाए हुए हैं। रात और दिन में एक बार गस्त यहां जरूर पहुंच रही है। सीओ आरके वर्मा ने बताया मतपेटिकाओं की सुरक्षा में भारी पुलिस बल तैनात है। स्ट्रांग रूम बराबर निगरानी में हैं।