हैंडपंप लगाने का काम सुस्त, एक चौथाई लगे
फतेहपुर, जागरण संवाददाता : शहर में हैंडपंप लगाने का काम बेहद सुस्त तरीके से चल रहा है। बोर्ड प्रस्ता
फतेहपुर, जागरण संवाददाता : शहर में हैंडपंप लगाने का काम बेहद सुस्त तरीके से चल रहा है। बोर्ड प्रस्ताव में पास 60 हैंडपंपों में अब तक महज 15 हैंडपंप लगाने के काम की हरी झंडी मिल पाई है। जल निगम की सुस्ती को लेकर चेयरमैन विरोधी खेमे के सभासदों में खासी नाराज है।
शहर की पेयजल व्यवस्था में सुधार करने के लिए नगर पालिका ने नवंबर माह की बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पारित किया था कि जिसमें 30 सभासदों ने प्रस्ताव को हरी झंडी दी थी। इस प्रस्ताव में प्रत्येक सभासद के कोटे से दो हैंडपंप लगाने को हरी झंडी दी थी। स्थलीय निरीक्षण के लिए एसडीएम की अगुवाई में तीन अधिकारियों की टीम भी गठित की गई थी। जिसने सभासदों द्वारा दिए गए स्थान को भौतिक सत्यापन किया था। उपयुक्त जगह पाकर फाइनल की मुहर लगाई थी। टीम में शामिल जल निगम के अधिकारी को सूची भी सौंपी गई थी। इसके बाद भी शहरी क्षेत्र में अभी तक यह काम खत्म नहीं हो पाया है। बोर्ड के नेता विरोधी दल विनय तिवारी कहते हैं कि गर्मी में लोग पेयजल समस्या से जूझ रहे हैं। पालिका प्रशासन काम नहीं करवा पा रहा है। जिसे कतई बर्दास्त नहीं किया जाएगा। बोर्ड बैठक में हिसाब किताब लिया जाएगा। अभी तक डेढ दर्जन हैंडपंप ही लग पाए हैं।
अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका रश्मि भारती का कहना है कि जल निगम को 60 हैंडपंप लगाने का काम दे दिया गया है। जल निगम द्वारा सामान की समस्या बताई गई है। पत्र लिखकर शेष हैंडपंप संयोजन का काम पूरा करने का निर्देश दिया गया है।