हाईटेंशन तार की चपेट में आकर वृद्धा झुलसी
हथगाम, संवाद सूत्र : थानाक्षेत्र के मधवापुर गांव समीप गुरुवार सुबह जंगल से वापस लौट रही 55 वर्षीय मह
हथगाम, संवाद सूत्र : थानाक्षेत्र के मधवापुर गांव समीप गुरुवार सुबह जंगल से वापस लौट रही 55 वर्षीय महिला अचानक टूटी 11 हजार वोल्ट लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई। ग्रामीणों की मदद से पीड़िता को गंभीर हालत में सीएचसी हथगाम में भर्ती कराया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। विभागीय अधिकारियों की उदासीनता से ग्रामीणों में खासा रोष व्याप्त है।
मधवापुर गांव निवासिनी रामरती (55) पत्नी स्व. छेदीलाल गुरुवार सुबह जंगल से वापस घर लौट रही थी। एक पेड़ के पास से गुजरने के दौरान अचानक उसके ऊपर 11 हजार वोल्ट लाइन का तार आकर गिर गया। जिसकी चपेट में आकर महिला गंभीर रूप से झुलस गई। आस-पास मौजूद लोगों ने लाठी, डंडे से तार हटाकर महिला को करंट की चपेट से बाहर निकाला। बताते हैं गांव के बाहर बीते दो दिन पहले तूफान के दौरान 11 हजार वोल्ट लाइन का एक तार टूटकर पेड़ की डाल पर टिक गया था। बीते दो दिन से तार वैसे ही पेड़ की डाल पर टिका था। सूचना के बाद भी विभागीय कर्मचारी इसे दुरुस्त करने नहीं आए। गुरुवार सुबह आपूर्ति के दौरान हाईवोल्टेज तार रास्ते से निकल रही महिला के ऊपर गिर गया। । उधर एसडीओ विद्युत आरबी मौर्या का कहना था जर्जर तारों को बदलने के लिए अधिकारियों के पास इस्टीमेट भेजा जा चुका है।