Move to Jagran APP

संघी तालिबानी कहने पर भड़के भाजपाई

फतेहपुर, जागरण संवाददाता: प्रदेश सरकार के कबीना मंत्री आजम खां द्वारा एक और विवादित बयान देने पर भार

By Edited By: Published: Fri, 19 Dec 2014 06:54 PM (IST)Updated: Fri, 19 Dec 2014 06:54 PM (IST)
संघी तालिबानी कहने पर भड़के भाजपाई

फतेहपुर, जागरण संवाददाता: प्रदेश सरकार के कबीना मंत्री आजम खां द्वारा एक और विवादित बयान देने पर भारतीय जनता पार्टी ने कड़ी तल्खी दिखाई। शुक्रवार को सदर विधायक विक्रम सिंह और भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने आजम खान का पुतला फूंक कर विरोध दर्ज कराया साथ ही मुख्यमंत्री पर बयानबाजी का मौन समर्थन देने का आरोप मढ़ा।

loksabha election banner

सदर विधायक विक्रम सिंह के नेतृत्व में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय के निकट एकत्रित हुए और आजम खान का पुतला फूंक दिया। भाजपाईयों ने मांग की कि विवादित बयानों से प्रदेश में अराजकता का माहौल बनता जा रहा है। मुख्यमंत्री ऐसी बयान बाजी पर तत्काल रोक लगाएं, अन्यथा सरकार को बड़ी कीमत चुकानी पडेगी। पुतला दहन में विधायक के साथ अभिषेक शुक्ला, जीतू हयारण, उत्कर्ष, बल्केश, शिवम, अभिषेक गुप्ता, लवकुश मौर्य, बच्चा तिवारी, नीरज,आदित्य, शुभम, प्रशान्त आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.