रंजिश में पूर्व प्रधान को मारी गोली
खजुहा/बिंदकी, संवाद सहयोगी : रंजिश के चलते गंधर्पी गांव में पूर्व प्रधान को गोली मार दी गई। घायल
खजुहा/बिंदकी, संवाद सहयोगी : रंजिश के चलते गंधर्पी गांव में पूर्व प्रधान को गोली मार दी गई। घायल प्रधान को गंभीर हालत में इलाज के लिए सीएचसी लाया गया। यहां से हालत नाजुक होने पर जिला अस्तपाल के लिए रेफर किया गया है।
कोतवाली बिंदकी के गंधर्पी गांव निवासी पूर्व प्रधान हरिशंकर उत्तम (55) मंगलवार की देर शाम खेत से घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में गांव के पास पहले से घात लगाए बैठे हमलावर ने गोली मार दी। गोली पूर्व प्रधान के जांघ में धस गई। प्रधान खून से लतपत होकर मौके में गिर गए। फायर की आवाज सुनकर गांव के लोग दौड़े। जिस पर हमलावर तमंचा लहराता हुआ भाग निकला। परिजन निजी साधन से घायल पूर्व प्रधान को सीएचसी लाए। यहां से
प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया है। घायल प्रधान ने सीएचसी में बताया कि रंजिश के चलते गांव के ही राधेश्याम यादव ने हत्या की नियत से गोली मारी। भागते समय फिर जान से मार देने की धमकी दे गया है। उधर घटना की सूचना पर पुलिस मौके में पहुंची। घटना की तहकीकात की। कोतवाली प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।