सीएनजी बस ने वृद्ध को कुचला, मौत
चौडगरा, संवाद सूत्र : औंग थाने के छिवली नदी के समीप भैंस चराकर लौट रहे वृद्ध रामकृपाल गुप्त को डग्गा
चौडगरा, संवाद सूत्र : औंग थाने के छिवली नदी के समीप भैंस चराकर लौट रहे वृद्ध रामकृपाल गुप्त को डग्गामार सीएनजी बस ने कुचल दिया जिससे वृद्ध की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
गुरुवार को अपराह्न तीन बजे सीएनजी बस रामदेवी कानपुर से सवारियां लेकर चौडगरा के लिए निकली। बस छिवली नदी से जैसे ही आगे बढ़ी, तभी भैंस चरा कर खेतों से वापस लौट रहे वृद्ध को बस ने कुचल दिया। बस चालक दूर जाकर गाड़ी रोकी और भाग निकला। छिवली चौकी पुलिस उत्तेजित ग्रामीणों को किसी तरह समझाया। मृतक की शिनाख्त राम कृपाल गुप्त (50) के रूप में गई। खबर पाकर एसओ अजय सेठ मौके में पहुंचे। एसओ ने ग्रामीणों को समझाया और बस को कब्जे में लेकर थाने भेजा। सवारियों को दूसरे साधन से जाने दिया। एसओ ने बताया कि वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।