हौसले होंगे बुलंद तो कदम चूमेगी कामयाबी
संवाद सहयोगी, कायमगंज : सीपीवीएन इंटर कालेज के मानाभिषेक समारोह में मुख्य अतिथि विधायक अमर
संवाद सहयोगी, कायमगंज : सीपीवीएन इंटर कालेज के मानाभिषेक समारोह में मुख्य अतिथि विधायक अमर ¨सह खटिक ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि लक्ष्य निर्धारित कर बुलंद हौसलों के साथ आगे बढ़ेंगे तो सफलता निश्चित ही कदम चूमेगी।
समारोह में विद्यार्थियों का अनुशासित मार्च पास्ट देख विधायक बोले कि उन्हें अपना फौजी जीवन याद आ गया। प्रबंधक सत्यप्रकाश अग्रवाल ने कहा कि बच्चों में उत्तरदायित्व का बोध उनकी नेतृत्व क्षमता को विकसित करता है। डायरेक्टर डा. मिथलेश अग्रवाल ने उत्तरदायित्वों के निर्वहन के साथ पदों की गरिमा बनाये रखना पदाधिकारियों की जिम्मेदारी है। प्रधानाचार्य योगेश तिवारी ने चयनित पदाधिकारियों का उत्साहवर्धन करते हुए अनुशासन, कर्तव्य पालन एवं कड़े परिश्रम का संदेश दिया। मुख्य अतिथि ने हेड ब्वाय गौरव यादव, हेड गर्ल सलोनी मिश्रा सहित चयनित पदाधिकारियों को बैज प्रदान किये। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। आरके बाजपेयी, मनोज तिवारी, मनोज श्रीवास्तव, विजय बाबू गुप्ता आदि मौजूद रहे।