कलात्मक ड्रिल देख तालियों से गूंजा पांडाल
जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : राजपूत रेजीमेंट के करियप्पा कांप्लेक्स में स्थित अमर जवान ज्योति
जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : राजपूत रेजीमेंट के करियप्पा कांप्लेक्स में स्थित अमर जवान ज्योति पर शनिवार को लेफ्टिनेंट जनरल आरजे नरोह्ना और लेफ्टिनेंट जनरल सीपी मोहंती ने पुष्प-चक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। सैन्य टुकड़ी ने कर्नल ऑफ रेजीमेंट को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद जवानों ने नवीन कलात्मक ड्रिल का खूबसूरत नजारा प्रस्तुत किया तो दर्शक दीर्घा तालियों से गूंज उठी।
रेजीमेंट के दो लेफ्टिनेंट जनरल के स्वागत के लिए शनिवार को दुल्हन की तरह सजे करियप्पा कांप्लेक्स की छटा देखते ही बनी। ठीक आठ बजे लेफ्टिनेंट जनरल आरजे नरोह्ना के पहुंचने पर सेंटर कमांडेंट ब्रिगेडियर टीसी मल्होत्रा ने करियप्पा कांप्लेक्स के मुख्य गेट पर उनका स्वागत किया। जनरल नरोह्ना ने अमर जवान ज्योति पर पहुंच कर सैन्य-बैंड की धुन के बीच पुष्प-चक्र अर्पित किए। इससे पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल सीपी मोहंती ने भी शहीदों को सैन्य परंपरा के अनुरूप शहीदों को श्रद्धांजलि दी। बाद में सैन्य टुकड़ी ने जनरल नरोह्ना को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। गार्ड के निरीक्षण के बाद मेहमानों और स्थानीय सैन्य अधिकारियों ने परिवार के साथ सेंटर के जवानों की ओर से प्रस्तुत नवीन कलात्म कंट्रीब्यूट्री ड्रिल का प्रदर्शन देखा। सैन्य वर्दी में सजे जवानों ने मशीन जैसी लयबद्धता के साथ बैंड की धुन पर परेड के दौरान विभिन्न ज्यमितिक आकृतियों का प्रदर्शन किया। परेड के दौरान फाय¨रग भी की गई। जनरल नरोह्ना ने ड्रिल में शामिल जवानों को दस हजार रुपये का पुरस्कार दिया। कमांडेंट ब्रिगेडियर टीसी मल्होत्रा ने मेहमान वरिष्ठ अधिकारियों को ठाकुर नत्थू ¨सह प्रशिक्षण केंद्र का दौरा कराया। यहां पर अधिकारियों ने सैन्य प्रशिक्षण की नवीन तकनीकों को देखकर प्रशंसा की। हमले को विफल करने की नई तकनीकों के अलावा आईडी एक्सप्लोसिव को निष्क्रिय करने और नाइट विजन तकनीक के साथ हमले के प्रशिक्षण की व्यवस्था देख अधिकारियों ने स्टेशन कमांडर की प्रशंसा की। ठाकुर नत्थू ¨सह के मूर्ति का अनावरण भी किया।
31 राजपूत के सीओ को एक लाख की भेंट
जनरल नरोह्ना ने अपने दौरे में नवगठित यूनिट 31 राजपूत के जवानों और अधिकारियों से भेंट की। उन्होने कहा कि यूनिट के गठन के लिए उन्होंने सर्वश्रेष्ठ अधिकारियों और जवानों का चयन किया था। उन्हें विश्वास है कि यूनिट पूरी रेजीमेंट का नाम रोशन करेगी। नई यूनिट को प्रोत्साहन के तौर पर उन्होंने यूनिट के सीओ को एक लाख रुपये की धनराशि भेंट की।