Move to Jagran APP

ईदगाहों में तैयारियां पूरी, ईद की नमाज आज

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : ईद की नमाज के लिए ईदगाहों में विगत कई दिनों से चल रही तैयारियां रविवार

By JagranEdited By: Published: Sun, 25 Jun 2017 07:50 PM (IST)Updated: Sun, 25 Jun 2017 07:50 PM (IST)
ईदगाहों में तैयारियां पूरी, ईद की नमाज आज
ईदगाहों में तैयारियां पूरी, ईद की नमाज आज

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : ईद की नमाज के लिए ईदगाहों में विगत कई दिनों से चल रही तैयारियां रविवार को पूरी कर ली गईं। देर शाम तक सफाई और लाउडस्पीकर आदि लगाने का दौर चला। फर्श पर जा-नमाज व दरी आदि की व्यवस्थाएं भी की गईं। देर शाम चांद की तस्दीक के बाद सोमवार को ईद का ऐलान कर दिया गया।

loksabha election banner

पुरानी ईदगाह की सफाई एक सप्ताह से चल रही थी। कमेटी के लोगों ने मजदूर लगाकर परिसर व फर्श की सफाई के अलावा मेंबर की पुताई करवाई। नई ईदगाह के लंबे-चौड़े परिसर की सफाई और रंग-रोगन की तैयारी भी कई दिनों से चल रही थी। फतेहगढ़ स्थित ईदगाह की सफाई आदि का काम भी दो दिन पूर्व शुरू हो गया था। रविवार को ईदगाहों की तैयारियां पूर्ण कर ली गईं। नई ईदगाह के रास्ते को भी दुरुस्त कराया गया। नगर पालिका की ओर से ईदगाहों के आसपास सफाई कराने के बाद रास्तों पर चूना भी डाला गया। रविवार देर शाम मस्जिदों से चांद की तस्दीक कर दी गई। सोमवार को जनपद की ईदगाहों व शहर की प्रमुख मस्जिदों में हजारों लोग ईद की नमाज के लिए जुटेंगे।

नमाज के लिए मजिस्ट्रेट तैनात

जिलाधिकारी ने ईद की नमाज के दौरान शांति व्यवस्था के लिए मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए हैं। शहर की दोनों ईदगाहें थाना मऊदरवाजा क्षेत्र में हैं। यहां पर एडीएम व एसडीएम सदर को लगाया गया है। फतेहगढ़ ईदगाह पर तहसीलदार की ड्यूटी लगाई गई है। कायमगंज में एसडीएम कायमगंज को व शमसाबाद में तहसीलदार कायमगंज को लगाया गया है। एसडीएम सदर ने बताया कि कमालगंज व मोहम्मदाबाद में संबंधित कानूनगो को तैनात किया गया है। इसके अलावा ईदगाहों के आस पास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था भी गई है।

यहां होगी ईद की नमाज

- नई ईदगाह में नमाज सुबह सवा आठ बजे होगी

- पुरानी ईदगाह में नमाज सुबह नौ बजे होगी

- फतेहगढ़ की ईदगाह में नमाज सुबह आठ बजे होगी

- दरगाह हुसैनिया मुजीबिया पर ईद की नमाज सुबह साढ़े आठ बजे होगी

- मस्जिद काजी साहब में ईद की नमाज सुबह नौ बजे होगी

- सुनहरी मस्जिद में ईद की नमाज सुबह दस बजे होगी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.