Move to Jagran APP

भाजपा अब छात्रों को पढ़ाएगी दीनदयाल का साहित्य

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : भाजपा ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के विचारों से छात्र-छात्राओं को जोड़ने

By JagranEdited By: Published: Sun, 25 Jun 2017 06:42 PM (IST)Updated: Sun, 25 Jun 2017 06:42 PM (IST)
भाजपा अब छात्रों को पढ़ाएगी दीनदयाल का साहित्य

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : भाजपा ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के विचारों से छात्र-छात्राओं को जोड़ने के लिए पिछले दरवाजे का इस्तेमाल करने का निर्णय लिया है। पार्टी 23 अगस्त को कक्षा नौ व 10 के छात्र-छात्राओं की स्कूलों में परीक्षा आयोजित करेगी। जिसमें दीन दयाल उपाध्याय से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके लिए दीनदयाल का साहित्य कालेजों में वितरित होगा। रविवार को पार्टी नेताओं ने पांचाल घाट स्थित एक आश्रम में बैठक कर परीक्षा तैयारी को जिम्मेदारी सौंपी। वहीं शमसाबाद में जन कल्याण सम्मेलन आयोजित किया गया।

loksabha election banner

भाजपा के जिला महामंत्री रूपेश गुप्ता ने बताया कि पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष पर पार्टी की ओर से विभिन्न कार्यक्रम चल रहे हैं। इसी के तहत पं.दीनदयाल उपाध्याय समिति की ओर से दीनदयाल उपाध्याय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन 23 अगस्त को स्कूलों में होगा। जिसमें कक्षा नौ व 10 के छात्र-छात्राएं शामिल होंगी। उन्हें इससे पूर्व पढ़ने के लिए दीनदयाल उपाध्याय का साहित्य वितरित किया जाएगा। परीक्षा की कार्यशाला 23 जुलाई को होगी। समिति के कानपुर क्षेत्र प्रभारी विपिन द्विवेदी व जिलाध्यक्ष सत्यपाल ¨सह के अलावा अन्य लोग बैठक में मौजूद रहे।

संवाद सूत्र, शमसाबाद के अनुसार एक गेस्ट हाउस में बुलाए गए जन कल्याण सम्मेलन में भाजपा जिलाध्यक्ष ने पं.दीनदयाल उपाध्याय के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कुछ लेखपाल, सचिव, दारोगा व अन्य विभागों के कर्मचारी पुरानी मानसिकता में ग्रस्त होकर अभी भी ईमानदारी से काम नहीं कर रहे हैं। इससे नागरिकों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। नगरपंचायत अध्यक्ष विजय गुप्ता, मंडल अध्यक्ष केके राजपूत, कुंवरजीत आदि ने विचार व्यक्त किए। संचालन वीरेंद्र कठेरिया ने किया। डा. हेमचंद्र राजपूत, सुभाष राजपूत आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.