हास्य कविताओं पर खूब बजीं तालियां
संवाद सूत्र, नवाबगंज : कवि सम्मेलन में देश भक्ति की कविताओं ने लोगों का मन मोह लिया। हास्य कविताओं
संवाद सूत्र, नवाबगंज : कवि सम्मेलन में देश भक्ति की कविताओं ने लोगों का मन मोह लिया। हास्य कविताओं पर खूब तालियां बजीं।
कस्बे के मुख्य बाजार सराय में आयोजित आर्य समाज के वेद प्रचार कार्यक्रम के समापन पर शनिवार रात कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इलाहाबाद से आये कवि पीयूष मालवीय ने अपनी कविताओं के माध्यम से भारत की स्वतंत्रता में वीरों के योगदान की चर्चा की। उन्होंने कविता के माध्यम से पाकिस्तान को बाज आने की चेतावनी दी। भारत मां का हर सपूत मां की रक्षा को तैयार है कविता सुन दर्शकों ने खूब तालियां बजाई। बुलंदशहर से आये कुशल कुशवाहा, ग्रेटर नोएडा से आये अमित शर्मा, आगरा से आयीं चेतना शर्मा की कविताओं ने श्रोताओं को तालियां बजाने पर विवश कर दिया। कवियों की देश भक्ति व हास्य कविताओं ने दर्शकों का मन मोह लिया। संयोजक डा. शिवराम ¨सह आर्य, आचार्य चंद्र देव शास्त्री, यशवीर आर्य, राजीव रंजन, सचिन यादव (लव), हरिओम यादव, सरनेश मिश्रा, विनोद यादव आदि रहे।