इंजेक्शन लगाने से किशोर की मौत
संवाद सूत्र, नवाबगंज : थाना क्षेत्र के ग्राम अठरुइया निवासी युवक काफी समय से बीमार चल रहा था। उसक
संवाद सूत्र, नवाबगंज : थाना क्षेत्र के ग्राम अठरुइया निवासी युवक काफी समय से बीमार चल रहा था। उसका आगरा से इलाज चल रहा था। चिकित्सक द्वारा दिया गया इंजेक्शन लगाने से उसकी मौत हो गयी। इससे परिजनों में कोहराम मच गया।
गांव अठरुइया निवासी विपिन कुमार (17) पुत्र राकेश कुमार लंबे समय से बीमार चल रहा था। जिसका आगरा के चिकित्सक से उपचार चल रहा था। परिजन शनिवार को दवा लेकर आगरा से घर आए थे। रविवार दोपहर बाद चिकित्सक द्वारा दिया गया इंजेक्शन विपिन को लगवाया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। आननफानन परिजन विपिन को लेकर कस्बे के चिकित्सक के पास लाए। चिकित्सक ने विपिन को मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर घर वापस लौट गए। विपिन की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया। विपिन तीन बहनों के बीच इकलौता भाई था।