महिला सहित पांच पर हत्या का आरोप
संवाद सूत्र, शमसाबाद : ग्राम बलीपुर भगवंत निवासी रोजगार सेवक अमित पांच दिन पूर्व अपने नलकूप के कमरे
संवाद सूत्र, शमसाबाद : ग्राम बलीपुर भगवंत निवासी रोजगार सेवक अमित पांच दिन पूर्व अपने नलकूप के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाया गया था। इस मामले में पिता ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। रविवार को मृतक के पिता राजेंद्र ने पुलिस को पुन: तहरीर दी। जिसमें गांव बेला सरायगजा निवासी चर्चित महिला व उसके चार साथियों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाकर नामजद करने को कहा गया है।
तहरीर में कहा गया कि उक्त महिला बुधवार को बाइक से मेरे घर आयी थी। वही मेरे पुत्र अमित को नलकूप पर बुलाकर ले गयी। वहीं उसने अपने चार साथियों के साथ मिलकर उनके पुत्र की हत्या कर दी और फरार हो गए। बाइक उनके घर पर खड़ी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि बाइक को कब्जे में ले लिया गया है और जांच शुरू कर दी गयी है। महिला व उसके साथियों के नाम मुकदमे में जोड़ दिए जाएंगे।