Move to Jagran APP

पुलिस की मौजूदगी में हुए सात फेरे

नवाबगंज, संवाद सूत्र : गांव दौलतपुर निवासी मुन्नालाल बाथम ने अपनी पुत्री रजनी की शादी जनपद कांशीरामन

By Edited By: Published: Tue, 21 Apr 2015 07:55 PM (IST)Updated: Tue, 21 Apr 2015 07:55 PM (IST)
पुलिस की मौजूदगी में हुए सात फेरे

नवाबगंज, संवाद सूत्र : गांव दौलतपुर निवासी मुन्नालाल बाथम ने अपनी पुत्री रजनी की शादी जनपद कांशीरामनगर थाना पटियाली के गांव हीरानगला निवासी नन्हें लाल के पुत्र बृजमोहन के साथ तय की। सोमवार रात बरात आयी। द्वारचार होने के बाद घर में विवाह की रस्में चल रही थीं। इसी बीच मुन्नालाल ने अपने पुत्र रामानंद से 10 हजार रुपये मांगे। रामानंद के मना करने से गुस्साये मुन्नालाल ने गालीगलौज शुरू कर दिया। विवाद के चलते मुन्नालाल ने हंगामा करते हुए विवाह करने से मना कर दिया। घर में बैठे दूल्हे के परिजनों व बरातियों को भगाने लगा। रामानंद ने पिता को समझाने का प्रयास किया तो वह ईंट-पत्थर फेंकने लगे। इससे भगदड़ मच गई। दूल्हा व बराती घर से भाग गये। पिता के विरोध के चलते शादी की रस्में रुक गईं। घराती व बराती मुन्नालाल को समझाते रहे, लेकिन बात नहीं बनी। सुबह तक मंडप खाली पड़ा रहा। जानकारी पर पहुंचे प्रधान पति सर्वेश शाक्य ने मुन्नालाल को समझाया, लेकिन वह शादी करने को राजी नहीं हुए। परेशान रामानंद ने थाने जाकर पुलिस को घटना की तहरीर दी। दरोगा भगवानदास फोर्स के साथ मौके पर गये। पुलिस देखकर मुन्नालाल घर से भाग गये। पुलिस कन्या सहित दोनों पक्षों को थाने लायी। शादी के लिए कन्या की रजामंदी पर पुलिस की मौजूदगी में विवाह संपन्न कराया गया। मंगलवार दोपहर बरात दुल्हन लेकर चली गई। दरोगा भगवानदास ने बताया कि पिता-पुत्र में आपसी कहासुनी को लेकर शादी में व्यवधान पड़ा था। बाद में दोनों की सहमति से विवाह संपन्न हो गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.