महिला से दुष्कर्म में पिता पुत्र गिरफ्तार
नवाबगंज, संवाद सूत्र : नवाबगंज पुलिस ने ग्राम सोना जानकीपुर निवासी नवीन चंद्र व उनके पुत्र सचिन को म
By Edited By: Published: Thu, 05 Mar 2015 05:45 PM (IST)Updated: Thu, 05 Mar 2015 05:45 PM (IST)
नवाबगंज, संवाद सूत्र : नवाबगंज पुलिस ने ग्राम सोना जानकीपुर निवासी नवीन चंद्र व उनके पुत्र सचिन को महिला के साथ दुष्कर्म के आरोप में कस्बा चौराहे से गिरफ्तार कर चालान कर दिया। विगत 16 दिसंबर 2014 की रात महिला अपने बच्चों के साथ घर पर सो रही थी। इसी समय गांव का सचिन अपने परिजनों के साथ घर में घुस आया और महिला को दबोचकर दुष्कर्म किया। पास में सो रही महिला की पांच वर्षीय पुत्री के साथ भी छेड़छाड़ कर जानमाल की धमकी देकर भाग गया था। थाना पुलिस से शिकायत करने पर कोई कार्रवाई न होने पर न्यायालय की शरण ली थी। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर सचिन कुमार, नवीनचंद्र, भूपेंद्र ¨सह व प्रेमकली पत्नी नवीनचंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें