पुलिस संदिग्ध मान रही महिला को गोली लगना
फर्रुखाबाद, जागरण संवाददाता : घायल महिला को गोली लगने की घटना पुलिस जांच में संदिग्ध पायी गई है। पुल
फर्रुखाबाद, जागरण संवाददाता : घायल महिला को गोली लगने की घटना पुलिस जांच में संदिग्ध पायी गई है। पुलिस के अनुसार बालिका पर तेजाब फेंकने में आरोपी पुत्र व परिजनों को बचाने के लिए महिला द्वारा गोली मारने की कहानी गढ़ी गई थी।
शहर के मोहल्ला बिर्राबाग कादरीगेट निवासी अजयपाल की पत्नी गुड्डी देवी को मंगलवार देर रात गोली मारकर घायल कर दिया गया था। गुड्डी ने पुरानी रंजिश में गोली मारे जाने का आरोप लगाया था। कोतवाली प्रभारी सुनील कुमार यादव ने बताया कि गुड्डी देवी के गोली मारने की घटना पूरी तरह संदिग्ध है। उनके परिजन मोहल्ले की ही एक बालिका पर तेजाब फेंकने के मामले में नामजद हैं। घटना में आरोपी उमेश अभी फरार चल रहा है। गुड्डी व उनके परिजन बालिका के पिता पर समझौते का दबाव डाल रहे हैं। वह समझौता करने को तैयार नहीं हैं। इसी वजह से उन्हें फंसाने के लिए गोली मारने की कहानी गढ़ी गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही मुकदमा दर्ज करने पर निर्णय लिया जायेगा।