गणपति की शोभायात्रा में झूमें श्रद्धालु
कायमगंज, संवाद सहयोगी : 'गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस फिर जल्दी आना' के उद्घोष के बीच श्रद्धालुओं की अबीर गुलाल उड़ाती टोली ने पूरे नगर को गणपति के रंग से सराबोर कर दिया। भक्ति संगीत पर झूमते श्रद्धालुओं के साथ भव्य शोभायात्रा गाव गंडुआ के गंगा तट पर पहुची जहा देर शाम प्रतिमा का भूविसर्जन हुआ।
गणेश चतुर्थी पर फूलमती मंदिर में स्थापित गणेश प्रतिमा की रविवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गयी। बैंडबाजों की धुन पर श्रद्धालु नाचते गाते व अबीर गुलाल उड़ाते चल रहे थे। शोभायात्रा में वृंदावन के कलाकारों का राधा-कृष्ण नृत्य, अश्व नृत्य तथा काली का अखाड़ा एटा के हैरतअंगेज करतब आकर्षण का केंद्र रहे। नगर के मुख्य मार्गो का भ्रमण कर शोभायात्रा गंडुआ घाट गंगा तट पर पहुंची। विशाल प्रतिमा के भूविसर्जन के लिए 8 फुट गहरा गड्ढा खोदने में कई घटे लगे। जिससे देर शाम प्रतिमा का विधिविधान पूर्वक का भू विसर्जन किया गया।
शिवसरन वर्मा, गौरव वर्मा, सौरभ वर्मा, मुकेश उर्फ बुलाकी, टोनी वर्मा, मनोज गुप्ता, विक्रांत वर्मा, संजू सक्सेना, पूर्व सभासद मनोज वर्मा, राजू सेठ, नरेश वर्मा, मुकेश दुबे, राजेन्द्र अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे।