जरा सी बात पर दो युवकों ने दी जान
फर्रुखाबाद, जागरण संवाददाता : शहर में अलग अलग थानाक्षेत्र में जरा सी बात पर दो ने जान दे दी। मोहल्ला बजरिया में पिता की डांट से युवक फांसी पर लटक गया। घटना के बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
शहर के मोहल्ला बजरिया जाफर खां निवासी 20 वर्षीय युवक ने रात में पिता की डांट से नाराज होकर कमरे के पंखे में कपड़े से फांसी लगा ली। सुबह जानकारी होने पर परिजनों ने शव उतार लिया। पुलिस को सूचना दिये बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
वहीं फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र में सेंट्रल जेल चौराहा निवासी महेश (26) बीती रात घर आया। नशे में उसका पत्नी व परिजनों से विवाद हो गया। जिस पर वह घर से बाहर निकला और पेड़ पर रस्सी से फांसी लगाकर लटक गया। ग्रामीणों ने रस्सी काटकर उसे उतारा और लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों के अनुसार महेश नशे में इससे पूर्व भी एक बार फांसी लगाने का प्रयास कर चुका है। फर्रुखाबाद व एटा की सीमा पर स्थित गांव महखेड़ा थाना नयागांव निवासी मुकेश (45) ने पारिवारिक विवाद में जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर भाई रिंकू ने लोहिया अस्पताल लाकर भर्ती कराया।
हिरासत में युवक व चाय विक्रेता
फर्रुखाबाद : शहर कोतवाली के आईटीआई चौराहा निवासी युवक साजेब का चाय विक्रेता श्याम नगर निवासी रामराज से विवाद हो गया। साजेब ने आरोप लगाया कि उसे छुरी मारकर घायल किया गया है। पुलिस ने दोनों लोगों को हिरासत में बैठा लिया है।