Move to Jagran APP

महिला से दुष्कर्म में दो पर मुकदमा

By Edited By: Published: Wed, 30 Jul 2014 01:03 AM (IST)Updated: Wed, 30 Jul 2014 01:03 AM (IST)
महिला से दुष्कर्म में दो पर मुकदमा

नवाबगंज, संवाद सूत्र : तमंचे के बल पर परिजनों को बंधक बनाकर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दो लोगों के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

loksabha election banner

गांव गनीपुर जोगपुर निवासी महिला विगत 14 जून की रात अपने घर पर बच्चों के साथ सो रही थी। इसी समय गांव के धीरपाल कोटेदार एवं ब्रह्मानंद शराब के नशे घर पर आये और उससे पति के बारे में जानकारी की। पति के बाहर जाने की जानकारी होने पर दोनों जबरन घर में घुस आये और महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्चों के जागने पर तमंचा दिखाकर चुप रहने की हिदायत देकर दुष्कर्म किया और धमकी देकर चले गये। पति के वापस आने पर महिला ने मामले की शिकायत पुलिस से की। इस पर धीरपाल व ब्रह्मानंद ने पुन: 19 जून की रात घर आकर पति व बच्चों को तमंचे के बल पर बंधक बना लिया और मारपीट कर पुन: दुष्कर्म किया। महिला ने मामले की शिकायत अधिकारियों से की। कार्रवाई न होने पर न्यायालय की शरण ली। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर महिला की तहरीर पर धीरपाल कोटेदार व ब्रह्मानंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

दुष्कर्म के प्रयास की एफआईआर

नवाबगंज : गांव बघौना निवासी महिला 25 मई की रात्रि अपने घर पर सो रही थी। इसी समय गांव का सुजान सिंह घर में घुस गया और महिला को दबोचकर दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर आरोपी मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पीड़ित महिला ने मामले की पुलिस से शिकायत की। कार्रवाई न होने पर महिला ने न्यायालय की शरण ली। पुलिस ने न्यायालय के आदेश महिला की तहरीर पर सुजान सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.