युवाओं की रुझान कर रही उत्तर प्रदेश में परिवर्तन का संकेतः अनुराग
भाजपा यूथ सम्मेलन में युवा मोर्चा अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने कहा कि युवाओं की सोच और रूझान उत्तर प्रदेश में बदलाव का संकेत कर रहा है।
लखनऊ (जेएनएन)। भाजपा के यूथ सम्मेलन में युवा मोर्चा अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने कहा कि युवाओं की सोच और रूझान दिखाता है कि बदलाव आने वाला है। यूपी ने 73 सीटें लोकसभा चुनाव में देकर नरेंद्र मोदी को पीएम बनाया। देश की जनता कहती थी देश बेचने वाले को नहीं चाय बेचने वाले को पीएम बनाया। पूरी दुनिया में मोदी की जयकार लग रही। मोदी को 18 नंबर मिले हैं। दुनिया के नेताओं से तीन गुना ज्यादा। अमेरिका, रूस सहित अन्य देशों के राष्ट्रपति पीछे छूट गए हैं।
पीएम आर्थिक अराजकता दोषी, नोटबंदी घोटाले के लिए माफी मांगें : सुरजेवाला
कालाधन रखने वाले जेल में जाएंगे
बस्ती के शास्त्री चौक पर आयोजित यूथ सम्मेलन में अनुराग ठाकुर ने नोटबंदी पर कहा कि छह महीने में 24 करोड़ खाते खोले गए। कालाधन रखने वाले जेल में जाएंगे। जनधन के खाते में धन जमा करने वाले अब निकाल नहीं पाएंगे। चंद हजार ही निकालने का मौका दिया, ताकि कालाधन वाले इसे निकाल न पाएं। मोदी का डंडा ऐसा चला कि लोग खुद ही अब काला धन बाहर निकाल रहे हैं।
तो क्या भारत में सट्टेबाजी को कानूनी मंजूरी मिलेगी?
लोढ़ा समिति की 85 प्रतिशत सिफारिशों को माना
अयोध्या में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर कहा कि क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने लोढ़ा समिति कि 85 प्रतिशत सिफारिशों को अंगीकार किया है। अनुराग ठाकुर आज बस्ती जाते समय अयोध्या में रुके थे। बस्ती में आज भाजपा युवा मोर्चा का सम्मेलन था। उन्होंने कहा कि हमने लोढ़ा कमेटी की 85 प्रतिशत सिफारिशों को माना है। इसमें तीन-चार सिफारिशों में कुछ मतभेद है।
पक्ष-विपक्षः लोढ़ा कमेटी की सिफारिशें लागू करनी ही होगी
इसके लिए हमने लोढ़ा कमेटी से मिलने के समय मांगा था, लेकिन पिछले डेढ़ महीने से हमको इसके लिए समय नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष पाकिस्तान से कोई सीरीज क्रिकेट सीरीज अभी तय नही है। अनुराग ठाकुर आज भाजपा के युवा सम्मेलन में भाग लेने अयोध्या पहुंचे थे। इसके बाद वह बस्ती के कप्तानगंज पहुंचे। वहां पर उनका जोरदार स्वागत किया गया।
यह भी पढ़े-
नोटबंदी आजाद भारत में अब तक सबसे बड़ा घोटालाः अरविंद केजरीवाल
1000-500 के नोटबंदी से कालाधन लाना परियों की कहानी : महेश भट्ट