राष्ट्रीय लोकदल का आंदोलन 16 से
फैजाबाद: राष्ट्रीय लोकदल आलू किसानों की समस्याओं को लेकर 16 जनवरी को लखनऊ में जीपीओ के
फैजाबाद: राष्ट्रीय लोकदल आलू किसानों की समस्याओं को लेकर 16 जनवरी को लखनऊ में जीपीओ के निकट धरना देकर प्रदर्शन करेगा। इसमें भाग लेने के लिए जिले के कार्यकर्ता लखनऊ रवाना होंगे। जिलाध्यक्ष चौधरी राम ¨सह पटेल ने बताया कि आगामी 18 जनवरी को आगरा के खंदौली में आयोजित आलू किसान महापंचायत में भी जिले के लोग शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि सरकार की गलत नीतियों से किसान परेशान हैं। सरकार के खरीद न करने से किसान अपना आलू शीतगृहों से नहीं निकाल सके। जिन किसानों ने आलू निकाला उन्हें उसका लागत मूल्य तक नहीं मिला। इससे किसानों को अपना आलू सड़क पर फेंकना पड़ा। इससे किसान बर्बादी की कगार पर हैं। 16 को प्रदेश अध्यक्ष डॉ.मसूद अहमद जबकि 18 जनवरी को खंदौली आगरा में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी आंदोलन की अगुवाई करेंगे।