खो-खो टीम चयनित
By Edited By: Published: Thu, 21 Apr 2011 11:33 PM (IST)Updated: Fri, 18 Nov 2011 12:39 AM (IST)
फैजाबाद, उदया पब्लिक स्कूल में सीनियर खो-खो प्रतियोगिता में शामिल होने वाली टीम का चयन किया गया। चयन ट्रायल में जिले के करीब सौ बालक व सौ बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। सीनियर खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन 22 से 24 अप्रैल के मध्य लखनऊ स्थित केडी सिंह बाबू स्टेडियम में किया जाएगा। प्रधानाचार्य मधु त्रिपाठी ने चयनित हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। बालिका वर्ग की चयनित टीम में उदया पब्लिक स्कूल की सौम्या, शिवपूर्णा, देविका, संजली व सुगंधा आदि हैं। बालकों की टीम के कोच अनुज कुमार व मैनेजर विशाल सिंह होंगे। बालिका टीम की कोच कीर्ति मिश्रा व मैनेजर रमेंद्र सिंह होंगे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें