नौरोजपुर बघेड़ी जंगल में लगी भीषण आग
रानीमऊ (फैजाबाद) : मवई थाना क्षेत्र के नौरोजपुर बघेड़ी जंगल में शुक्रवार दोपहर अज्ञात कारणों से लगी भ
रानीमऊ (फैजाबाद) : मवई थाना क्षेत्र के नौरोजपुर बघेड़ी जंगल में शुक्रवार दोपहर अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग से पेड़ पौधे जलकर राख हो गए। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। जब तक वन कर्मी मौके पर पहुंचे, तब तक जंगल में हजारों पौधे आग की चपेट में आकर झुलस चुके थे। देर शाम तक वन कर्मियों व ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया जा रहा है। शुक्रवार को नौरोजपुर बघेड़ी जंगल में अचानक आग लग गई। जंगल में पड़ी सूखी पत्तियों में लगी आग ने देखते -देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग जंगल के बगल खेतों की ओर रुख करने लगी तो सैकड़ों ग्रामीणों ने जंगल में फैली आग पर काबू पाने की मशक्कत शुरू की। आग की चपेट में आकर लगभग 50 बीघा जंगल में लगे पेड़ पौधे झुलस गए। वन दरोगा नरेंद्र राय ने बताया कि वन कर्मियों व ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। उन्होंने अधिक नुकसान न होने की बात कही।