सपा में चाचा-भतीजे की लड़ाई: राजभर
फैजाबाद : बसपा प्रदेश अध्यक्ष रामअचल राजभर ने सपा और सरकार के बीच मचे घमासान को चाचा-भतीजे की लड़ाई ब
फैजाबाद : बसपा प्रदेश अध्यक्ष रामअचल राजभर ने सपा और सरकार के बीच मचे घमासान को चाचा-भतीजे की लड़ाई बताया। राजभर रविवार की रात अचानक जिला अस्पताल पहुंचे थे। अंबेडकरनगर में हुए एक हादसे में मृत महिला के परिजनों से राजभर मिलने आए थे। इस दौरान उन्हें संक्षेप में कहा कि सपा में चाचा-भतीजे की लड़ाई चल रही है। मुलायम ¨सह यादव दोनों को संभाल नहीं पा रहे हैं। इस मुद्दे पर ज्यादा बोलना ठीक नहीं है। राजभर प्रदेश के सबसे बड़े राजनीतिक घटनाक्रम पर ज्यादा कटाक्ष करते नहीं दिखे। उन्होंने बढ़ते अपराधों की ओर बात मोड़ते हुए कहा कि सूबे की कानून-व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है। अपराधी बेलगाम हो चुके हैं। बसपा की सरकार में कानून-व्यवस्था का राज था। अयोध्या विधानसभा के प्रत्याशी बज्मी सिद्दीकी का नाम दुष्कर्म में आने के मसले पर भी उन्होंने पक्ष रखा। राजभर ने कहा कि साजिश के तहत बसपा नेता को फंसाया जा रहा है। जिस दिन की वारदात महिला की ओर से बताई जा रही है उस दिन बज्मी सुल्तानपुर में आयोजित बसपा की बैठक में शामिल थे। इस मौके पर बसपा नेता रामकरन, पवन कुमार, शरद पांडेय, जयकरन वर्मा, मुस्तफा आदि मौजूद रहे।