शोभा ¨सह होंगी विस चुनाव में रालोद की प्रत्याशी
फैजाबाद : पूर्व ब्लॉक प्रमुख शोभा ¨सह अगले साल होने वाले विधान सभा चुनाव में रालोद का चेहरा होंगी। य
फैजाबाद : पूर्व ब्लॉक प्रमुख शोभा ¨सह अगले साल होने वाले विधान सभा चुनाव में रालोद का चेहरा होंगी। ये निर्णय सोमवार को प्रेस क्लब में रालोद कार्यकर्ताओं की बैठक में किया गया। ये बातें रालोद नेता पूर्व मंत्री मुन्ना ¨सह चौहान के पुत्र डॉ. अमित ¨सह चौहान ने एक होटल में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दी। कहा कि हाल में दिल्ली में रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित ¨सह व रालोद महासचिव जयंत चौधरी से मुलाकात कर मामले पर चर्चा की गई। जिस पर रालोद अध्यक्ष ने पूर्व मंत्री मुन्ना ¨सह चौहान के मिशन को आगे बढ़ाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री मुन्ना ¨सह चौहान द्वारा शुरू किये गये विकास कार्यों को पूरा करने के साथ ही उनकी विकास मुहिम को आगे बढ़ाया जायेगा। साथ ही अगला चुनाव विकास बनाम भ्रष्टाचार के मुद्दे पर लड़ा जायेगा। उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। रालोद के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश ¨सह मुन्ना ने कहा कि आगामी 18 नवंबर को सोहावल तहसील का घेराव किया जायेगा। पत्रकार वार्ता में पूर्व मंत्री मुन्ना ¨सह चौहान की पत्नी व सोहावल की पूर्व ब्लॉक प्रमुख शोभा ¨सह भी मौजूद रहीें। इसमें रालोद जिलाध्यक्ष चौधरी राम ¨सह, जिला उपाध्यक्ष सूर्य प्रसाद श्रीवास्तव, पूर्व प्रमुख राम औतार यादव, अरुण श्रीवास्तव, सुनील तिवारी शास्त्री व अन्य लोग मौजूद रहे। इससे पूर्व रालोद कार्यकर्ताओं की बैठक प्रेस क्लब में जिलाध्यक्ष चौधरी राम ¨सह की अध्यक्षता में हुई। इसमें अन्य मुददों पर चर्चा की गई। इसमें रालोद के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश ¨सह मुन्ना, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सूर्य प्रसाद श्रीवास्तव ने अपने विचार व्यक्त किये। इसमें महेश पांडेय, हक्कानी, डा. आरपी यादव, नेतराम वर्मा, ज्वाला प्रसाद, रामकुमार, युवा जिलाध्यक्ष नंद कुमार ¨सह आदि मौजूद रहे।