Move to Jagran APP

कलेक्ट्रेट व तहसीलों में आंदोलन की गूंज

फैजाबाद : कलेक्ट्रेट व तहसीलों में आंदोलन की गूंज रही। उप्र मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ ने

By Edited By: Published: Wed, 24 Aug 2016 11:59 PM (IST)Updated: Wed, 24 Aug 2016 11:59 PM (IST)
कलेक्ट्रेट व तहसीलों में आंदोलन की गूंज

फैजाबाद : कलेक्ट्रेट व तहसीलों में आंदोलन की गूंज रही। उप्र मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ ने काला फीता बांध कर विरोध दर्ज कराया। तहसीलों में काला फीता बांध कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। सदर तहसील मुख्यालय पर लेखपाल संघ का कार्य बहिष्कार जारी है। लेखपाल संघ के आंदोलित होने से तहसीलों में प्रमाणपत्र बनाने का कार्य ठप है। कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री को संबोधित 13 सूत्रीय मांगपत्र अपर जिलाधिकारी नगर वीके पांडेय को सौंपा। संघ जिलाध्यक्ष राजकपूर श्रीवास्तव ने बताया कि कलेक्ट्रेट को मिनी सचिवालय का दर्जा देने, कलेक्ट्रेट संवर्ग से 10 फीसदी प्रोन्नति नायब तहसीलदार पद पर देने व रिक्त पदों पर भर्ती समेत 13 मांगे शामिल हैं। अध्यक्ष के अनुसार नौ सितंबर को जिला मुख्यालय पर धरना देकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। उनके अनुसार लंबित मांगे न माने जाने पर 21 सितंबर को राजस्व परिषद का घेराव किया जाएगा। एडीएम सिटी को ज्ञापन देने वालों में संघ अध्यक्ष के अलावा रनबहादुर ¨सह, विजयकुमार, राजकुमार यादव, किरनकुमार श्रीवास्तव, वीरेश श्रीवास्तव, भूपेंद्रकुमार, फारूख अहमद, मेंहदी बाबू, राजेशकुमार, परमानंद मिश्र आदि कलेक्ट्रेट कर्मचारी शामिल रहे।

loksabha election banner

लेखपाल संघ का धरना जारी

लेखपाल संघ का कार्य बहिष्कार दूसरे दिन भी जारी रहा। कार्य बहिष्कार से आय, जाति, निवास व अन्य प्रमाणपत्र पर लेखपालों की रिपोर्ट नहीं लग रही है। जरूरतमंद भटक रहे हैं। लेखपाल संघ के कार्य बहिष्कार से एसडीएम व तहसीलदार प्रमाणपत्र पर लेखपाल की रिपोर्ट लगाने के लिए हाथ जोड़ते नजर आ रहे हैं। तहसील सदर परिसर में लेखपाल संघ का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। धरने में लंबित मांगे पूरी न करने पर आरपार के संघर्ष का एलान किया। धरने को जिलाध्यक्ष अमरनाथ पांडेय, महेशचंद्र तिवारी, जयनारायण तिवारी, शोभाराम यादव, नंदलाल वर्मा, अजयकुमार तिवारी, अंजनीकुमार पांडेय, अशोककुमार तिवारी, राजितराम ने संबोधित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.