Move to Jagran APP

संजीव अध्यक्ष, राम किशुन उपाध्यक्ष, सूर्य बने महामंत्री

फैजाबाद : फैजाबाद बार एसोसिएशन चुनाव में देर शाम तक चली मतगणना में सभी 11 पदों के लिए प्रत्याशियों

By Edited By: Published: Fri, 29 Jul 2016 11:11 PM (IST)Updated: Fri, 29 Jul 2016 11:11 PM (IST)

फैजाबाद : फैजाबाद बार एसोसिएशन चुनाव में देर शाम तक चली मतगणना में सभी 11 पदों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गयी। अध्यक्ष पर संजीव दुबे, उपाध्यक्ष पद पर रामकिशुन यादव, महामंत्री पद पर सूर्यनारायन ¨सह व कोषाध्यक्ष पर राजकपूर ¨सह को विजयी घोषित किया गया। सभी पदाधिकारियों के पहली अगस्त को कार्यभार संभालने की संभावना है।

loksabha election banner

संजीव दुबे (788) ने निकटतम प्रत्याशी रामसुभावन (407) को 381 मतों के अंतर से पराजित किया। उपाध्यक्ष पर रामकिशुन यादव (618) ने सुधांशु वाजपेयी (581) को 37 मतों से पराजित किया। सूर्यनारायण ¨सह को 525 ने हासिल कर निकटतम प्रत्याशी राजितराम वर्मा को 177 मतों से शिकस्त दी। वर्मा को 348 मत मिले।

अध्यक्ष पद के अन्य प्रत्याशियों में उमाशंकर ¨सह (204), रामशंकर यादव (190), केदारनाथ ¨सह (169), अर¨वद कौल (140) व ओंकारनाथ तिवारी (55) तक सीमित रहे। उपाध्यक्ष पद पर सुधांशु कुमार वाजपेयी (581) द्वारिकाधीश मिश्र (398), संजय रस्तोगी को 207 मत मिले। महामंत्री पद के अन्य प्रत्याशियों में राकेशकुमार मिश्र को 315, पर¨वदकुमार मिश्र को 182, अभयकुमार श्रीवास्तव को 145, विनोदकुमार ¨सह को 95, श्याम बहादुर तिवारी को 112, केशवराम वर्मा को 98, योगेंद्रकुमार दुबे को 72, भूपेंद्र¨सह गांधी को 35 मत मिले।

संयुक्त मंत्री प्रथम पद पर प्रेमकीर्ति तिवारी ने 1144 मत हासिल कर निकटतम प्रत्याशी मुश्फिक तौकीर जैदी को 390 मतों से हराया। जैदी को 754 मत मिले। संयुक्त मंत्री द्वितीय पद पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। कोषाध्यक्ष पद की जीत राजकपूर ¨सह ने हासिल की। उन्होंने गोपालकुमार उपाध्याय को 158 मतों से शिकस्त दी। उन्हें क्रमश: 1030 व 872 मत मिले।

कार्यकारिणी के छह पदों के परिणाम सबसे पहले घोषित किए गए। कार्यकारिणी ए के दो पदों पर महेंद्र कुमार दूबे (1097) व प्रदीप चंद प्रजापति (860) विजयी रहे। तीसरे स्थान पर राजेश कुमार तिवारी (794) रहे। कार्यकारिणी बी के दो पदों पर सूर्यलाल (1150) को विजयी घोषित किया गया। दूसरे पद के लिए परिणाम देर तक अटका रहा। श्रीप्रकाश दुबे को (872) को देर शाम पांच मतों से विजयी घोषित किया गया। दिनेश कुमार उपाध्याय को (867) व को मत मिले। कार्यकारिणी सी के लिए विश्वनाथ तिवारी को (1006) व दीपक ¨सह को (496) विजयी घोषित किया गया। अन्य में विमलकुमार (587), रामप्रकाश पांडे (422) व एहरार अहमद को 316 मत मिले।

-----------------

मतदाताओं ने झुठलाए जातिगत समीकरण

फैजाबाद : फैजाबाद बार एसोसिएशन के चुनाव परिणाम अप्रत्याशित नहीं रहे। मतदाताओं ने जातिगत समीकरण को पूरी तरह नकार दिया। चुनाव के परिणाम से यही जाहिर होता है। अध्यक्ष पद के लिए पहली बार मैदान में उतरे संजीव दुबे ने जीत हासिल कर कई दिग्गतों को मात दी। उनकी जीत के पीछे जूनियर अधिवक्ताओं का हाथ माना जाता है। यही बात उपाध्यक्ष बने रामकिशुन यादव व महामंत्री सूर्यनारायन ¨सह के लिए भी कही जा रही है।

ब्राह्मण मतदाता बाहुल्य बार एसोसिएशन में सभी पदों पर इस वर्ग के प्रत्याशी मैदान में उतरे थे। कयास पहले यही लगे कि इस बार अधिकतर पदों पर इसी वर्ग के प्रत्याशी विजयी होंगे। परिणाम आए तो कयास को विराम धरे रह गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.