Move to Jagran APP

अड़ी भाकियू तो डीएम हुईं वार्ता को राजी

फैजाबाद : अंतत: जिलाधिकारी ¨कजल ¨सह भारतीय किसान यूनियन प्रतिनिधि मंडल से वार्ता को राजी हो गई। वार

By Edited By: Published: Tue, 28 Jun 2016 11:39 PM (IST)Updated: Tue, 28 Jun 2016 11:39 PM (IST)
अड़ी भाकियू तो डीएम हुईं वार्ता को राजी

फैजाबाद : अंतत: जिलाधिकारी ¨कजल ¨सह भारतीय किसान यूनियन प्रतिनिधि मंडल से वार्ता को राजी हो गई। वार्ता हुई तो किसानों की समस्याओं के निस्तारण के लिए डिप्टी कलेक्टर बीके दुबे को नोडल अधिकारी बना दिया। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में यह वार्ता करीब आधे घंटे चली। वार्ता में जिलाधिकारी ने 30 जून को अपराह्न 12 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में फिर से भाकियू प्रतिनिधि मंडल के वार्ता के लिए तिथि तय की। वार्ता में किसानों की समस्याओं को सुनने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को बुलाया गया है। इससे पहले हेमू कालाणी पार्क में भाकियू की पंचायत हुई। पंचायत में वार्ता का समय ने देने के लिए जिलाधिकारी आवास कूच का एलान किया गया। पंचायत में आरोप लगाया गया कि करीब दो महीने से जिलाधिकारी वार्ता के लिए टालमटोल कर रहीं हैं। प्रदेश सचिव दिनेश दुबे ने आरोप लगाया कि जिलाधिकारी की नजरंदाजी से किसानों की समस्याओं के निस्तारण में अधिकारी दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। जिलाधिकारी कूच के एलान से एडीएम सिटी आरएन शर्मा, एसपी सिटी संकल्प शर्मा, नगर मजिस्ट्रेट वीके पांडेय व क्षेत्राधिकारी नगर जवाहरलाल भाकियू पदाधिकारियों को मनाने पंचायत स्थल पहुंचे। भाकियू प्रदेश सचिव से डीएम आवास कूच का निर्णय वापस लेने का दबाव बनाया। जिलाधिकारी से भाकियू पदाधिकारी वार्ता पर अड़े रहे। आधे घंटे की मशक्कत के बाद जिलाधिकारी से वार्ता की सहमति बनी। सायं को जिलाधिकारी के साथ वार्ता कराने का आश्वासन दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.