छह माह तक किशोरी को बंधक बना कर दुष्कर्म
फैजाबाद: अमेठी जिले की एक किशोरी को छह माह तक बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। किशोरी को गत वर
फैजाबाद: अमेठी जिले की एक किशोरी को छह माह तक बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। किशोरी को गत वर्ष दिसंबर माह में मवई थाना क्षेत्र स्थित एक धर्मस्थल के निकट से अगवा किया गया था। वह दर्शन के लिए मंदिर आई थी। लंबी चली पड़ताल के बाद पुलिस ने किशोरी को बाराबंकी जिले से बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सोमवार को पीड़ित किशोरी ने पुलिस को आपबीती सुनाई। किशोरी का आरोप है कि अपहरण कर आरोपी ने उसे छह माह तक अपने घर में रखकर दुष्कर्म किया। अमेठी जिले के शुक्लबाजार थाना क्षेत्र निवासी 15 वर्षीय किशोरी को बाराबंकी जिले के टिकैतनगर थाना अंतर्गत टेरेराजा निवासी संतोष तिवारी ने मवई क्षेत्र में कामाख्या भवानी मंदिर से अगवा कर लिया था। दोनों मंदिर के पास मिले और उसके बाद संतोष किशोरी को बहला फुसला कर अपने साथ बाराबंकी ले गया। काफी तलाश के बाद भी किशोरी के न मिलने पर परिजनों ने मवई थाना में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। थानाध्यक्ष राजीव ¨सह ने बताया कि बालिका के पिता की तहरीर पर अपहरण का मामला पहले से दर्ज था। बालिका के बयान के आधार पर अपहरण, बंधक बनाकर दुष्कर्म करने सहित अन्य धाराएं बढ़ा दी गई हैं। क्षेत्राधिकारी संतोष कुमार ने इस मामले का राजफाश करने पर सैदपुर चौकी प्रभारी को प्रशस्तिपत्र दी है। सैदपुर चौकी प्रभारी ओंकारनाथ यादव ने बताया कि किशोरी को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा गया है। उसके बाद न्यायालय में पीड़िता का बयान दर्ज कराया जाएगा।