भीड़ देख अटकी रही अधिकारियों की सांसें
फैजाबाद : शनिवार को श्रद्धालुओं की अयोध्या में उमड़ी भीड़ को देखकर अधिकारियों की सांसें अटकी रहीं। कर
फैजाबाद : शनिवार को श्रद्धालुओं की अयोध्या में उमड़ी भीड़ को देखकर अधिकारियों की सांसें अटकी रहीं। करीब 30 लाख श्रद्धालुओं के सरयू में डुबकी लगाने का अनुमान है। वहीं रामजन्मभूमि में दोनों पालियों में एक लाख 43 हजार दो श्रद्धालुओं ने दर्शन किये। मध्यान्ह बाद भीड़ में थोड़ी कमी आयी, तो अधिकारियों ने राहत की सांस ली। जिलाधिकारी अनिल ढींगरा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उमेश श्रीवास्तव व मुख्य विकास अधिकारी अर¨वद मल्लपा बंगारी समेत अन्य अधिकारी रात भर पैदल ही पूरे मेला क्षेत्र का भ्रमण करते रहे।
शुक्रवार की शाम भीड़ के दबाव को देखते हुए जिलाधिकारी ने मेला क्षेत्र में तैनात किए गए सभी अधिकारियों के वाहन नयाघाट स्थित मेला कैंप में खड़े करा दिए और सभी अधिकारियों को पैदल ही जायजा लेने के निर्देश दिए। मेला कैंप स्थित कंट्रोल रूम में प्रशासनिक अधिकारी सतवंत सेठी को लगाया गया था। अपर जिलाधिकारी नगर आरएन शर्मा व रेजीडेंट मजिस्ट्रेट आलोक मिश्र भी निरंतर क्षेत्रों का जायजा लेते रहे।
रात करीब एक बजे से ही श्रद्धालुओं ने सरयू में डुबकी लगाना शुरू कर दिया। इसी के साथ नागेश्वरनाथ मंदिर व अन्य मंदिरों में लंबी कतारें दिखने लगीं। मंदिरों के कपाट भी रात में दो बजे से ही खोल दिए गए थे। रामजन्मभूमि में दोनों पालियों में एक लाख 43 हजार दो श्रद्धालुओं ने दर्शन किये।