निर्माणाधीन रीडगंज ओवरब्रिज की लागत बढ़ी
फैजाबाद : रीडगंज रेलवे क्रासिंग पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज की लागत बढ़ गई है। सेतु निगम ने उसका पुनरीक
फैजाबाद : रीडगंज रेलवे क्रासिंग पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज की लागत बढ़ गई है। सेतु निगम ने उसका पुनरीक्षित आकलन सेतु निगम मुख्यालय को भेजा है। इसे मार्च 2015 तक पूरा होना है। लागत बढ़ जाने से बिना पुनरीक्षित आकलन की स्वीकृत के उसे नियत समय में पूरा होना आसान नहीं लगता। सेतु निगम परियोजना प्रबंधक एसके गर्ग पुनरीक्षित आगणन को मंजूरी के लिए भेजे जाने को स्वीकारते हैं।
शहर के रीडगंज रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण फरवरी 2013 से प्रारंभ हुआ था। उस वक्त उसकी लागत 2318.77 लाख रुपये रही। उसमें से 804.38 लाख रुपये रेलवे को रेल पटरी के ऊपर के ओवरब्रिज निर्माण पर खर्च करना है। 1514.33 लाख रुपये सेतु निगम को ओवरब्रिज निर्माण में खर्च करना है। सेतु निगम की ओवरब्रिज लागत में 295.41 लाख रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है। सेतु निगम का ओवरब्रिज निर्माण प्रारंभ है। स्वीकृत आगणन की धनराशि से निर्माण कार्य पूरा होना संभव नहीं।
कार्यदायी संस्था सेतु निगम के अनुसार
निर्माण सामग्री की कीमत में बहुत इजाफा हुआ है। बढ़ी कीमतों के अनुसार ओवरब्रिज का निर्माण पूरा हो पानी आसान नहीं। अगले वर्ष मार्च तक उसे पूरा करने के लिए ही ओवरब्रिज का पुनरीक्षत आकलन स्वीकृत के लिए भेजा गया है। सूत्रों के अनुसार 295.41 लाख रुपये की पुनरीक्षित आकलन में बढ़ोत्तरी की गई है। पुनरीक्षित आकलन के अनुसार ओवरब्रिज की लागत 1514.33 लाख रुपये से बढ़कर 1849.74 लाख रुपये हो गई है। उसकी मंजूरी के बाद ही ओवरब्रिज का निर्माण पूरा हो सकेगा। कार्यदायी संस्था की तैयारी उसे नियत समय में पूरा करने की है। उसके चालू हो जाने से चौक से देवकाली की तरफ आने-जाने के दौरान रीडगंज रेलवे क्रासिंग के बंद होने से लगने वाले जाम से छुटकारा मिल सकेगा।